Holy Basil ( Tulsi ) Side effects | तुलसी खाने से होने वाले नुक़सान

तुलसी के बारे में आप सब जानते ही होंगे। भारत में तुलसी की धार्मिक मान्यता बहुत है जिस कारण यह सभी घरों में आपको आसानी से मिल जाएगी। तुलसी छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रोग हो उसे भी ठीक कर देती है। लेकिन साथ ही इस बात को समझना होगा कि यदि किसी चीज़ का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे नुक़सान भी हो सकता है। तुलसी का ज्यादा उपयोग करने से हमारे शरीर में यूजिनॉल का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसका बढ़ना हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक माना जाता है। यह तत्व कुछ फूड फ्लेवरिंग पदार्थों और सिगरेट में भी पाया जाता है। जिस कारण खांसते हुए ब्लड आना और यूरिन में ब्लड आना तेजी से सांस चलना यह सभी परेशानियां हो सकती हैं। यदि आप रोज सुबह तुलसी के 5 से 6 पत्ते चबाकर खाते हैं तो पेट से जुड़ी सारी समस्याओं से राहत मिल जाएगी। आयुर्वेद में तुलसी की पत्तियों का एंटीबायोटिक उल्लेख विस्तार से मिल जाएगा। परंतु तुलसी की पत्तियों में आयरन और पारा काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जिस कारण यह हमारे दांतो को बेहद नुकसान पहुंचाता है। 
Holy Basil ( Tulsi ) Side effects | तुलसी खाने से होने वाले नुक़सान

तुलसी खाने से होने वाले नुकसान निम्न प्रकार है:-

 1. गर्भवती महिलाओं को तुलसी के सेवन से बचना चाहिए:- गर्भवती महिलाओंं को तुलसी के सेवन से बचना चाहिए। यदि आप इसका सेवन करतेे हैं तब गर्भाशय सिकुड़ जाएगा। जो कि मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत ही हानिकारक माना जाता है और इससे गर्भपात भी हो सकता है। इसके साथ ही तुलसी के सेवन से महिलाओं के मासिक चक्र पर भी बहुत असर पड़ता है जैसे ऐठन और पीठ में दर्द होना।

2. तुलसी का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल में कमी हो जाती है:- लोग ज्यादातर तुलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए करते हैं। इसलिए तुलसी खाते हुए सावधानी रखनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति पहले से ही ब्लड शुगर लेवल कम करने की दवा खा रहा है तब अगर वह तुलसी खाएगा तो उसे नुकसान होगा। क्योंकि जो काम दवा करती है वही काम तुलसी का है। इसीलिए यही सलाह दी जाएगी कि आप तुलसी खाने से पहले एक बार डॉक्टर से पूछ लें।

3. तुलसी खून पतला कर देती है:- तुलसी खाने से खून पतला होता है इसीलिए कुछ दवाइयों के साथ से नहीं खाना चाहिए। जिस वजह सेे आपको चोट लगती है तो खून बहना जल्दी बंद नहीं होता और शरीर पर नीले निशान पड़ जाते हैं।अगर आप पहले से ही खून पतला होने की दवा खा रहे हैं अगर उसके बाद तुलसी खाते हैं तो यह बहुत नुक़सानदायक होगा।

4. यूजिनॉल ओवरडोज:- तुलसी में पाया जाने वाला मुख्य तत्व यूजिनॉल होता है। यूजिनॉल एक हेपेटाोटोक्सिक होता है जो कि लीवर केेे लिए बहुत ही नुकसानदायक होता हैै। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सांस लेने में दिक्कत और खांसते समय खून आना तथा मूत्र में खून और गले में छाले आदि समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

5. प्रजनन शक्ति कमजोर कर देती है तुलसी:- तुलसी के सेवन से प्रजनन शक्ति कमज़ोर हो जाती है इसीलिए हमें इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। एक अध्ययन में यह भी बताया गया है तुलसी का सेवन करने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता की कमी पाई गई। यह एक स्थाई प्रभाव होता है जिससे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है। इसीलिए पुरुषों को तुलसी का सेवन बहुत ही कम करना चाहिए या तुलसी खाने से बचना चाहिए।

6. तुलसी के सेवन से पेट में जलन हो सकती है:- तुलसी की तासीर गर्म होती है यदि आप इसको ज्यादा सेवन करते हैं तो पेट में जलन होने लगती है। इसीलिए हमेशा यही सलाह दी जाती है कि तुलसी का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

7. लीवर के लिए नुकसानदायक होती है तुलसी:- डब्ल्यू एचओ ( WHO ) के अनुसार जो लोग एसिटामिनोफेन दवा खाते हैं जो कि उनके शरीर में ग्लूटाथियोन का स्तर कम कर देती है। उन लोगों के लिए तुलसी का सेवन करना बहुत ही नुकसानदायक होता है। क्योंकि एसिटामिनोफेन दर्द की दवा है और यही काम तुलसी का भी होता है। यदि आप दोनों ही एक साथ खाएंगे तो इससे आपके लिए और को बहुत नुकसान होगा।

ये भी ज़रूर पढ़े 👇

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

 

Comments