Posts

Cinnamon | दालचीनी के यह औषिधीय गुण अभी जानो

Image
दालचीनी एक प्रकार से मसालों में ही आती है । इसका उपयोग मसालों के अलावा कई औषिधीय दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है । यह एक छोटा व सदाबहार पौधा होता है जो लगभग 10 से 15 मीटर तक ऊंचा होता है । इसकी अलग प्रकार की खुशबू ही इसे मसालों की श्रेणी में रखती है । इसकी छाल का उपयोग ही मसालों के रूप में किया जाता है । इसकी पत्तियों का उपयोग मच्छरों को भगाने में किया जाता है।  Cinnamon | दालचीनी  आइये जानते हैं दालचीनी के फायदों के बारे में  दालचीनी  का प्रयोग हमारी घर की रसोई में कई सालों से किया जा रहा है । इससे होने वाले फायदों व कैसे इसको उपयोग करें इसकी जानकारी इस प्रकार है । ◆ दालचीनी अपच , पेटदर्द और सीने में जलन महसूस होने पर आपको दालचीनी के साथ सोंठ , जीरा और इलाइची को समान मात्रा में लेकर अच्छी प्रकार से पीसकर पाउडर को हल्के गर्म पानी के साथ सुबह शाम को लेने से आराम मिलता है । ◆ दालचीनी का उपयोग आप जी मचलाने , उल्टी और जुलाब आदि को रोकने में भी कर सकते हैं । ◆ कब्ज व गैस की समस्या में दालचीनी के पत्तों का चूर्ण व काढ़ा बना कर उपयोग किया जाता है । ◆ स्त्रियों में गर्भा...

Pomegranate benefits || बात करते है, अनार खाने से होने वाले फायदों की

Image
अनार हमारी उम्मीद से ज्यादा फ़ायदे वाला फल है। क्योंकि  अनार   का सेवन करने से दिल, दिमाग और आंखों की सेहत ठीक वनी रहती है. अमेरिका के एक संस्थान के द्वारा ये दावा किया गया है की अगर आप रोज नियमित रूप से अनार का सेवन करते है तो आप सायद कभी बिमार न हो और जो भी बीमारियां आपको होगी वो भी ठीक हो जायेंगी। हालांकि अनार के जूश से ज्यादा अनार के दाने फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पाये जाने वाले कुछ खास तत्व जैसे विटामिन ए, कैल्शियम,विटामिन बी-12, प्रोटीन,विटामिन डी,और पोटैशियम। अगर हम रोज सही समय पर अनार का सेवन करते है तो हमारा संपूर्ण शरीर हमेशा  स्वास्थ्य और बेहतर बना रहेगा। अनार को हम लोग किसी भी मौसम में खा सकते है। अनार का सेवन करने से हमारे शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है. और अनार खाने से हमारे दिमाग को भी तेज़ करने में बहुत मदद मिलती है.  ★ बात करते है अनार खाने से होने वाले फायदों की 1) स्ट्रेस को करे कम: अगर आपको स्ट्रेस की दिक्कत है तो आप के लिए अनार वरदान से कम नहीं। इसलिए आपको रोज़ाना अनार खाने की आदत डालनी है. जिससे आपको कभी स्ट्रेस की समस्या ...

Cashew Benefits l काजू खाने से होते ये शरीर को लाभ ये आप भी जानना चाहोगे।

Image
Cashew। काजू जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात की जाए औऱ काजू का नाम न लिया जाए ऐसा तो हो ही नही सकता हैं। भारत के अलग अलग जगहों पर इसका इस्तेमाल अनेक तरीकों से किया जाता हैं। काजू का इस्तेमाल तरह तरह की मिठाईयां बनाने में किया जाता हैं यही नही काजू का इस्तेमाल स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में किया जाता हैं ताकि भोजन का स्वाद औऱ भी बढ़ जाये। काजू को लोग स्नैक के तौर पर भी खाते हैं। काजू एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स के रूप में जाना जाता हैं। काजू का आयात निर्यात बड़े पैमाने पर किया जाता हैं, इसकी खेती सबसे पहले ब्राजील में की गई थी लेकिन आज इसका उत्पादन लगभग दुनिया भर में किया जाता हैं। काजू का उपयोग सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों से राहत दिलाने के लिए किया जा सकता हैं।  Cashew Benefits l काजू खाने से होते ये शरीर को लाभ ये आप भी जानना चाहोगे।  काजू खाने से मिलने वाले फ़ायदे  1 - ह्रदय के लिए ह्रदय से संबंधित रोगों से बचने के लिए आप काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं। आप चाहे तो काजू का सेवन सुबह के नाश...

Walnut | ज़्यादातर लोग नहीं जानते हैं, अखरोट खाने का सही तरीका, फ़ायदे औऱ नुकसान।

Image
अख़रोट अखरोट एक प्रकार का सूखा मेवा होता हैं जिसका उपयोग हम खाने के लिए करते हैं अखरोट बाहर से एक दम कठोर होता हैं औऱ इसके अंदर की गिरी मानव मस्तिष्क के आकृति की तरह होती हैं। अखरोट के पेड़ का वनस्पतिक नाम जगलान्स निग्रा हैं। लगभग आधी मुट्ठी अखरोट में 390 कैलोरी ऊर्जा होती हैं 10 ग्राम प्रोटीन, 40 ग्राम वसा, औऱ 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता हैं। अखरोट में कैल्शियम, मिनिरल, विटामिन बी6 औऱ विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं बाजार में चार ड्राई फ्रूट्स सबसे अधिक बेचे जाते हैं अखरोट, बादाम, काजू, और मूगफली ये चारों ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत को अच्छा बनाये रखने में आपकी सहायता करतें हैं । अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि हमें इन ड्राई फ्रूट्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी चाहिये या नही। वैसे तो बाजार में आपको कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मिल जायगे।   आज हम आपको अखरोट के बारे में बतायेगें जो कि अनेकों गुणों का खज़ाना हैं । साथ ही अखरोट खाने का सही तरीका औऱ अखरोट से होने वाले नुक्सानो के बारे में भी बतायेगें। अखरोट के फ़ायदे 1...

Ajwain | मामूली सी दिखने वाली अजवाइन के बड़े बड़े फ़ायदे।

Image
अजवाइन मूल रूप से अजवाइन मिस्त्र का एक मसाला हैं। परन्तु अब यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे सामान्य औऱ जरूरी  मसालों में से एक बन चुका हैं। इसके कड़वे स्वाद की तुलना अक्सर थाइम से की जाती हैं क्योंकि दोनों मसालों में एक जैसे रासायनिक गुण पाए जाते हैं। थाइम की तुलना में अजवाइन का स्वाद काफी ज्यादा तीखा हैं। परन्तु दोनों ही जड़ी बूटियों में अपनी अलग जगह औऱ महत्व हैं। घरेलू नुस्खों का प्रयोग करने वाले लोग यह अच्छी तरह जानते हैं। अजवाइन सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के औषधिएँ गुण पाए जाते हैं। अजवाइन के पौधे को प्रत्येक वर्ष रोपना पड़ता हैं । इसके पौधे की औसत लंबाई लगभग 60 से 90 मीटर होती हैं।  अजवाइन के पत्तों की खुशबू बहुत अलग होती हैं तथा इसके छोटे छोटे फूल झुंड में खिलते हैं। इसके बीज हरे और भूरे रंग के होते हैं।   Ajwain | मामूली सी दिखने वाली अजवाइन के बड़े बड़े फ़ायदे। अजवाइन से मिलने वाले फ़ायदे 1 -पाचन को मजबूत बनाये अजवाइन अजवाइन भारत के प्रत्येक घर में इस्तेमाल की जाती हैं व यह पाचन तंत्र के लिये बहुत ही फायदेमंद होती हैं। अजवाइन का प्र...

Date palm | खजूर में छिपा है ऊर्जा का ख़जाना

Image
खजूर एक ऐसा फल है। जिसे खाने पर पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्‍व पाए जाते हैं और माना जाता है कि ये कई ख़तरनाक बीमार‍ियों को भी दूर करता है। साथ ही साथ आपकी सेहत के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है. मिठास के हिसाब से खजूर को तीन अलग-अलग भागों में बांटा गया है- नरम खजूर, हल्‍का सूखा खजूर और सूखा हुआ खजूर। खजूर के ये तीनों प्रकार लगभग एक जैसे  होते हैं। लेकिन स्वाद की बात करे तो ये तीनो ही एक दूसरे से अलग होते हैं। खजूर के पेड़ की लंबाई 30-90 फीट तक हो सकती है। इसका निचला हिस्सा यानी तना, गोलाकार और बहुत कठोर होता है। खजूर के पेड़ गर्म जगहों पर ज्यादा पाये जाते हैं। खजूर के पत्तों से घर का छप्पर बनाया जाता है। इसके तने को इमारतों के आधार पर उपयोग किया जाता है। इसके रेशे को भी उपयोग में लिया जाता है जो रस्सियां  बनाने के काम आती  है।  ★ अब  बात करते है इसे खाने से होने वाले फायदों की 1)  खजूर  रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें  भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मिनरल्...

Green tea || जानें ग्रीन टी के कुछ अनोखे फायदों के बारे में

Image
आजकल के इस नए समय में हर एक व्यक्ति चाहे हम एक छोटे बच्चे से लेकर किसी बड़े व्यक्ति की बात क्यों न करें हर कोई अपनी हेल्थ के प्रति बहुत सचेत है। क्योंकि आज के समय मे न्यूट्रिटिव डाइट और हेल्थी अत्मोस्फेरे(Atmosphere) हर व्यक्ति चहता हैं। शायद यहीं करण है कि हर व्यक्ति अब न्यूट्रिटिव चीज़ो को अपना रहा है। इन चीजो में से एक ग्रीन टी   भी है। इसीलिए आज हम वात करेगे ग्रीन टी के फ़ायदो के बारे में और ग्रीन टी की कुछ ख़ास खूबियां भी आपको बताएंगे जो आपको अपनी सेहत बनाने में बहुत मदद करेंगी। वैसे तो आज तक ग्रीन टी को वज़न कम करने वाली चाय के रूप में ही जाना जाता है, पर बहुत कम लोगों को यह वात मालुम है कि इसके अतिरिक्त भी ग्रीन टी के बहुत से फ़ायदे है  चलिए वात करते हैं ग्रीन टी की खूबियों और फायदों के बारे में। 1)   वजन कम करने में बहुत सहायक - ग्रीन टी का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बहुत तेज़ी से बढ़ता है, जिसके कारण वज़न को भी तेज़ी के के साथ कम करने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें कुछ और तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर मे फैट बर्निंग क...