सेब का सिरका ज्यादातर सभी घरों में उपयोग किया जाता है। यह सिरका का एक ही प्रकार का होता है जिसे सेब के रस में फरमेंट करके बनाते हैं। जिसे एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से एप्पल बिनेगर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने में किया जाने लगा है। आज के समय में बाजारों में कई प्रकार के विनेगर मिलते हैं लेकिन सबसे ज्यादा लोग एप्पल साइडर विनेगर ही लेना पसन्द करते हैं। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के रस से एप्पल साइडर विनेगर बनाया जाता है। सेब के सिरके की तासीर ठंडी होती है और ना ही गर्म यह सामान्य मानी जाती है। इसलिए सेब के सिरके का उपयोग किसी भी मौसम में कर सकते हैं। लेकिन साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि अगर आप इस का ज्यादा उपयोग करते हैं तो इसके साइड इफेक्ट भी होंगे।
![]() |
| APPLE VINEGAR | सेब के सिरके के फायदे और नुकसान |
सेब के सिरके के फायदे:- यह निम्न प्रकार हैं।
1. सेब का सिरका रक्त शर्करा को कम करता है:- सेब के सिरके की कुछ ही भूलने आपके शुुगर का स्तर नियंत्रित कर सकते हैं। बहुत सारे अध्ययनों से यह भी पता चला सेब का सिरका ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने की सबसे अच्छी घरेलू औषधि मानी जाती है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है जो पाचन में भी सहायता करता है। इस कारण रक्त नलिका में शुगर का लेवल कम हो जाता है। एसिटिक एसिड का उपयोग मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
2. सेब का सिरका वजन कम करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है:- सिरका सिरका चर्बी को कम करता हैै। इसमें रक्त शर्करा को नियंत्रित करने की क्षमता पाई जाती है। और इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिड भूख को कम कर देेता है। यदि कोई व्यक्ति अपने मोटापे से परेशान है तो वह रोज रात को दो चम्मच सेब का सिरका एक गिलास गरम या गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकता है जिससे मोटापे से राहत मिल जाएगी। यदि आप इसे पानी में मिलाकर नहीं पी सकते तो शहद में भी मिलाकर पी सकते हैं।
3. सेब का सिरका नाखूनों की चमक बढ़ाता है :- महिलाएं नाखूनों की चमक को बढ़ाने के लिए मेनीक्योर कराती हैं। लेकिन मैनीक्योर के लिए इतना ज्यादा टाइम पार्लर में गवाना और साथ ही काफी पैसे भी देने पड़ते हैं लेकिन इससे नाखूनों में चमक सिर्फ एक या 2 दिन ही रहती है। सेब के सिरके का उपयोग हम मैनीक्योर के लिए भी कर सकते हैं। कि आप चाहते हैं कि आपके नाखून चमकदार बने रहे तो मैनीक्योर करने से पहले नाखूनों पर सेब का सिरका लगा ले और उसे सूखने दें। जिससे नाखून लंबे समय तक चमकदार बने रहेंगे।
4. सेब का सिरका बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है:-सेब के सिरके से बाल धोए तो बाल अच्छे से साफ़ हो जाते हैं। यदि आपको रूसी की समस्या है तो सेब के सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर बालों को धोएं रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी। सेब का सिरका बालों पर इस्तेमाल करें तो उनकी चमक भी बढ़ जाती है।
सेब के सिरके से होने वाले नुकसान:-
सेब का सिरका इसलिए भी लोकप्रिय है क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे हैं साथ ही इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से नुकसान भी हो सकता है आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में।
1. सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है। इसका ज्यादा उपयोग करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।
2. अगर आप सेब का सिरका अपने चेहरे या फिर बॉडी पर लगाते हैं तो इससे खुजली जलन होने लगती है। इसीलिए केवल सिरके का उपयोग त्वचा पर नहीं करना चाहिए। अगर आप चाहे तो सेब के सिरके का उपयोग पानी शहद या फिर बेकिंग सोडा मिलाकर त्वचा पर प्रयोग कर सकते हैं।
3. यदि आप सेब के सिरके का उपयोग सीधे अपने दांतो पर करते हैं तो दातों को बहुत नुकसान हो सकता है। और दातों पर पीलापन बढ़ जाता है।
4. सेब के सिरके का उपयोग हड्डियों में मिनरल्स को कम कर देता है और कमजोर भी कर देता है।
5. सेब के सिरके का उपयोग शरीर में मौजूद ब्लड में पोटेशियम का स्तर कम कर देता है।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment