Snoring | खर्राटे क्यों आते हैं , और खर्राटों को दूर करने के उपाय

जब आप रात को सो रहे होते हैं तब कई बार आपने देखा होगा की आपके मां बाप या भाई बहन या फिर कोई दोस्त खराटे लेता होगा। सोते समय सांसो की तेज आवाज होना खर्राटा कहलाता है। खर्राटे की आवाज नाक या मुंह दोनों से आती है। खर्राटे सांस अंदर लेते समय आते हैं। जिन लोगों को खर्राटे आते हैं वे जब सोकर उठते हैं तब उनके गले में जलन होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार हर पांचवां व्यक्ति खर्राटे लेता है। यह एक आदत नहीं बल्कि बीमारी होती है। एक गंभीर समस्या मानी जाती है जिसका सही तरीके से आपको इलाज कराना चाहिए।
खर्राटे लेने वाला व्यक्ति हमेशा दूसरों को परेशान करता है और कई बार तो दूसरों के नींद भी खराब कर देता है, ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि खर्राटे की  समस्या का कोई इलाज ही नहीं है लेकिन यह सोचना गलत है। आइए जानते हैं की खर्राटे आने की वजह क्या होती है।

Snoring | खर्राटे क्यों आते हैं , और खर्राटों को दूर करने के उपाय

खर्राटे आने के कारण निम्न प्रकार है:-
1. कई बार सोते हुए ऐसा भी होता है कि आपकी जीभ का पिछला हिस्सा नीचे की ओर झुक जाता है जोकि स्वास नली पर दबाव डालता है, जिस कारण श्वास नली पतली हो जाती है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। और सांस लेने और छोड़ने में रूकावट होने लगती है जिस कारण खर्राटे आते हैं। क्योंकि जब सांस लेने व छोड़ने वाला रास्ता पतला हो जाएगा तब हवा जीभ और होठ के मुलायम उत्तकों से टकराएगी जिस कारण इनमें ध्वनि उत्पन्न होती है। इसी वजह से खर्राटे की आवाज आती है। इस वैज्ञानिक कारण के अलावा और भी कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से खर्राटे आते हैं।
2. पेट के बल सोने से भी सांस में रुकावट पैदा होगी।जिस कारण आपको खर्राटे आएंगे।
3. यदि आपके नाक और गले में सूजन है तब भी खर्राटे की समस्या हो सकती है।
4. शरीर के मोटापे के कारण गले के आसपास यदि ज्यादा फैट हो जाए तब भी सांस की नली पतली हो जाती है और  खर्राटे आने लगते हैं।
5. यदि आपकी नाक की हड्डी बढ़ जाती है या फिर जीभ मोटी हो जाती है तब भी खर्राटे आने लगते हैं।
6. खर्राटे आने की एक वजह साइनस भी मानी जाती है। यदि साइनस बढ़ेगा तब नाक के छिद्र भी जाम हो जाएंगे। इतना ही नहीं, जब खर्राटों की ध्वनि बढ़ेगी तो नाक के रास्ते पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। यदि आप साइनस के मरीज हैं तो ऐसे में सावधानियां बरतनी चाहिए।

खर्राटों को दूर करने के उपाय निम्न प्रकार हैं:- 
1.कपालभाती करनी चाहिए जिससे खर्राटे नहीं आएंगे।
2.रात को सोने से पहले कंठामिर्ट गोली खाकर सोए, जिससे आपको आराम से नींद आएगी और खर्राटे की समस्या दूर हो जाएगी।
3.जिस व्यक्ति की नाक की हड्डी बढ़ गई हो या फिर जीभ मोटी हो तो उसका एक ही उपाय है जो कि सर्जरी है।सर्जरी कराने से ही आपको खर्राटों से राहत मिलेगी।
4.जिन व्यक्तियों का गला भारी होता है और शरीर मोटा होता है उनको योग और व्यायाम करना चाहिए जिसकी वजह उनके गले का भारीपन कम हो जायेगा। जिससे खर्राटों से आराम से छुटकारा मिल जाएगा।
5.जो लोग धूम्रपान करते हैं उनको धूम्रपान कम करना चाहिए क्योंकि धूम्रपान करने से फेफड़ों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंचती जिस कारण नाक और मुंह
को सांस लेने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। और इसलिए खर्राटे आते हैं।
6. यदि किसी व्यक्ति को खर्राटे की समस्या हो तब उसको ज्यादा पानी पीना चाहिए। ताज़ा हवा लेनी चाहिए और व्यायाम करना चाहिए जिससे बहुत लाभ मिलता है।
7.कभी भी उल्टे होकर नहीं सोना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पेट दवता है और सांस लेने में दिक्कत होती है। जिस कारण आपको खर्राटे आने लगेंगे।
ये भी ज़रूर पढ़िए  👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇






Comments