लिपोमा यानी चर्बी की गांठ यह एक ऐसी बीमारी है जो स्किन और मसल्स के बीच फैट सेल्स होती हैं जो इकट्ठे होकर एक गांठ बनाती हैं जिसे हम लिपोमा कहते हैं। यह गांठ शरीर के जिस हिस्से पर बनती है वही रहती है यह कैंसर की तरह नहीं फैलती है। वैसे तो यह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन अगर यह पेट में,दिमाग के अंदर या फिर लीवर में हो तो नुकसान पहुंचा सकती है। लिपोमा शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाता हैं। लेकिन ज्यादातर है पीठ,कंधे,गर्दन,पेट और हाथ पर होता है।
इस गांठ से ज्यादा दर्द तो नहीं होता लेकिन यह दिखने में बहुत अजीब होती है। यदि यह गांठ ऐसी जगह है जो सभी को दिखे तो व्यक्ति को और भी ज्यादा बुरा लगता है। कभी कभी इसकी वजह से लोग घर से बाहर निकलना ही बन्द कर देते हैं।
लिपोमा के लक्षण:-यह निम्न प्रकार है।
लिपोमा यानी चर्बी की गांठ इसके बनाने से पहले दिखाई दे जाते हैं। समय से इसका इलाज कराने पर इससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा।लिपोमा के कुछ मुख्य लक्षण निम्न प्रकार हैं।
1.यह गांठ ज्यादातर गर्दन,हाथ,पेट, पीठ व जांघ पर होती है।
2.यह छूने पर गांठ जैसी महसूस होगी लेकिन छूने पर यह अपनी जगह से हिल जाती है।
3.यदि यह गांठ किसी नस पे हो तब बहुत दर्द होगा।
4.इसकी वजह से कब्ज की समस्या भी होने लगती है।
लिपोमा के कारण:- इसके कुछ मुख्य कारण में प्रकार हैं।
1. लिवर संबंधी किसी भी समस्या के कारण।
2. मोटापे के कारण।
3. शराब पीने के कारण।
4. घाव के कारण।
इन सभी कारणों से चर्बी में गांठ या लिपोमा होता है।
लिपोमा के घरेलू उपचार:-
लिपोमा से राहत पाने के लिए लोग न जाने कितने ही पैसे गवा देते हैं। लेकिन इसे कुछ घरेलू नुस्खे से बहुत जल्दी ठीक किया जा सकता है। लिपोमा के घरेलू उपचार निम्न प्रकार हैं।
1.नींबू का रस दिलाएगा लिपोमा से राहत:-
सबसे पहले नींबू के रस और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। रुई को इस रस में भिगोएं फिर गांठ पर लगाएं।
और फिर इसे सूखने दें। ऐसा दिन में कम से कम 3 से 4 बार करें जिससे लिपोमा से बहुत जल्दी राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही आप सुबह नियमित रूप से गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं जो बहुत फायदेमंद साबित होगा।
2. गर्म पानी दिलाएगा लिपोमा से राहत:- गर्म पानी में उसमें एक तौलिए को भिगोएं और गांठ बाले हिस्से पर 10 से 15 मिनट तक रखें। यदि आप ऐसा दिन में दो से तीन बार करेंगे तो चर्बी की गांठ से बहुत जल्दी राहत मिल जाएगी।
3. नारियल का तेल दिलाएगा लिपोमा से राहत:- नारियल की तेल की कुछ बूंदें लें और फिर गांठ वाले हिस्से पर मालिश करें। दिन में कम से कम 2 बार मालिश करने से बहुत जल्दी फायदा होगा।
4. तरबूज के सेवन से मिलेगी राहत:- गांठ के घरेलू उपचारों में से तरबूज का रस बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जोकि रक्त से विषैले पदार्थ दूर करते हैं।प्रतिदिन एक गिलास तरबूज का जूस पीने से बहुत फायदा होगा।
5. लहसुन का सेवन भी मददगार साबित होता है:- लहसुन सभी को आसानी से मिल जाता है। लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह सभी गुण चर्बी की गांठ कम करने के साथ साथ शरीर से बैक्टीरिया को भी दूर करते हैं। इसीलिए हमें लहसुन का सेवन करना चाहिए सबसे पहले लहसुन की दो कलियों को बारीक कुचल लें फिर एक गिलास पानी के साथ खा लें। प्रतिदिन इसका सेवन करने से जल्दी ही गांठ से राहत मिल जाती है।
6. हल्दी बहुत जल्दी राहत दिलाएगी:- सबसे पहले हल्दी और पानी का पेस्ट बना लें।फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएंं। 10 से 15 मिनट सूखने केेे बाद इसे पानी से धो दें। यदि आपका मन हो तो हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैंं। हल्दी एक औषधि के रूप में काम करती है इसीलिए दिन में कम से कम एक बार हल्दी वाला दूध पिए और एक बार पेस्ट जरूर लगाएं।
ये भी ज़रूर पढ़े 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े क्लिक करे 👇

Comments
Post a Comment