Healthy Lungs | फेफड़ों को मजबूत रखने के लिये आपको छोड़ने होंगे ये 5 खाद्य पदार्थ

खुली हवा हो बन्द हवा दोनों जगह सांस लेने के लिये हमारे फेफड़ों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है । आजकल प्रदूषण की वजह से ही हमारे फेफड़ों को काफी नुकसान पहुँचता है , कुछ लोग धूम्रपान करके फेफड़ों को खराब करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं । 
इन सभी बातों के अलावा आपके कुछ खान पान की चीज़ें भी आपके फेफड़ों को नुकसान पहुँचा सकती हैं । आइये जानते हैं कि वो कौन कौन सी चीज़ें हैं जो हमारे फेफड़ों के लिये हानिकारक हैं । 
फेफड़ों को मजबूत रखने के लिये आपको छोड़ने होंगे ये 5 खाद्य पदार्थ 

एल्कोहल

अधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन आपके लिवर और लंग्स को खराब कर सकता है। एल्कोहल में सल्फाइट होता है जो अस्थमा का कारण भी बन सकता है । इसके साथ ही लंग्स सेल्स को डैमेज कर देता है। अगर किसी फेफड़े संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं तो एल्कोहल का सेवन कम ही करे तो बेहतर है। 

सॉफ्ट ड्रिंक

अगर आप विभिन्न तरीके की सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं तो आज ही बंद कर दें क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर होती है। अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 5 से अधिक ड्रिंक का सेवन करता है उसे जल्द ही ब्रोंकाइटिस की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं बच्चे अस्थमा के शिकार हो सकते हैं।

अधिक नमक का सेवन

अगर आप अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो यह आपके लंग्स के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हाई सोडियम डाइट के कारण आपको अस्थमा के लक्षण नजर आने लगेंगे। इसलिए जरूरी है कि कम से कम नमक का सेवन करें। डॉक्टरों के अनुसार एक दिन में नमक 1500 से 2300mg खाना चाहिए।
गोभी, ब्रोकली

एसिडिटी और ब्लोटिंग के कारण भी आपको सांस लेने में समस्या हो सकती है। जिसका फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए गोभी, पत्तागोभी, ब्रोकली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और न्यूट्रियंस पाए जाते हैं लेकिन यह पेट में गैस बनने का कारण बन जाते हैं।

फ्राइड फूड्स

फ्राइड फूड्स सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। इनका अधिक सेवन करने से आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही यह मोटापा का कारण बनेगी। जिसके कारण आपका लंग्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अनहेल्दी फैट के कारण बैड कोलेस्ट्राल बढ़ने के साथ हार्ट संबंधी समस्या हो सकती है।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कॉमेंट्स करके अवश्य बताएं ।

ये भी ज़रूर पढ़े 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।




Comments