Sugarcane Juice Benefits | पथरी की समस्या 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है

गन्ने का रस | Sugarcane Juice 

गन्ने के बारे में सभी लोग जानते हैं, गन्ना मीठा होता है इसीलिए इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। जब गन्ने की फसल बाजार में आ जाती है तब लोग जी भर के गन्ने का जूस पिया करते हैं और गन्ने से बने अन्य पदार्थों जैसे गुड़ आदि का सेवन किया करते हैं। गन्ना जितना ही स्वादिष्ट और मीठा होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। गन्ने की तासीर ठंडी होती है इसीलिए गन्ने के रस का सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। यदि कसरत करने के बाद गन्ने के रस को पिया जाए तो यह शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। गन्ने का जूस हमारी प्यासी नहीं बुझाता बल्कि हमारे शरीर को ऊर्जा से भी भर देता है। इसके रस को पीने से किडनी स्टोन की समस्या 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। आईये जानते है , गन्ने के रस से और क्या क्या फ़ायदे शरीर को होते है। 
 Sugarcane Juice Benefits


गन्ने रस के फ़ायदे 

1.गन्ने का रस त्वचा के लिए लाभदायक होता है- गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट,फ्लेेवोनॉयड्स और फीनोलोज़िक यौगिक पाये जाते हैं जो त्वचा को चमकीली, नरम और मॉइश्चराइजिंग बनाते हैं। गन्ने के रस का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो मुहासे जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती है। यदि आप मुंहासे से ग्रस्त हैं तो मुल्तानी मिट्टी में गन्ने का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। हफ्ते में 2 बार तक अगर इस पेस्ट को लगाया जाए तो मुंहास से राहत मिल जाएगी। 

2. गले से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है- गन्ने के रस का सेवन करने से गले से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। जब कोई गले से जुड़ी समस्या जैसे टॉन्सिल से परेशान हो तब  गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए ,जिससे बहुत लाभ होगा। जब टॉन्सिल की वजह से गले के पिछले हिस्से में सूजन आ जाए तो यह तकलीफ और दर्द का कारण बन जाता है। गन्ने का रस जुखाम, फ्लू और गला खराब जैसे कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।

3. प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है- जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है वे लोग अक्सर बीमार रहते हैं। ऐसेे लोग अक्सर बुखार, सर्दी और जुुखाम से परेशान रहते हैं। इन लोगों के लिए गन्ने के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि एक रिसर्च में यह बताया गया है की गन्ने के रस में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले प्रबल गुण पाए जाते हैं। जिससे रोगों से बचने में सहायता मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

4. दांतों की सफाई और सांसो की बदबू को भी दूर करता है-  गन्न्ने में कैल्शियम,पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसे चबाकर खाया जाए तो दांतों की सफाई भी हो जाती है। गन्ना चबाने से सलाइवा(लार) का निर्माण होता है, ज्यादा सलाइवा होने से सांसों की बदबू दूर हो जायेगी। गन्ने में पोटेशियम, मिनरल्स पाए जाते हैं जो की एंटीबैक्टीरियल्स की तरह काम करते हैं जिससे सांसो की बदबू दूर हो जाती है और यह सांसों की बदबू को बढ़ाने वाले  बैक्टीरिया को खतम कर देता है।  click करें👉 -DENTAL HEALTH | क्या करें ? आपकी मुस्कान हमेशा बनी रहे

5.पीलिया से राहत दिलाता है- गन्ने के रस का सेवन लीवर सम्बन्धित बीमारी पीलिया से राहत दिलाता है। गन्ने का रस पीलिया से तुरंत आराम दिलाता है। जब लीवर की कार्यप्रणाली में रुकावट आ जाती है तब पीलिया होता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है तब पीलिया कि स्थिति बनती है। बिलीरुबिन लीवर में लाल रंग की कोशिकाओं के टूटने से बनता है, जोकि एक पीला पिगमेंट होता है। इस स्थिति को सुधारने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन ताजा गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए।

6. मधुमेह को दूर करता है- यह जानकर सभी को हैरानी होगी की मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति भी गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। गन्ने के रस में आइसो माल्टोज नामक तत्व पाया जाता है। जो कि जापान और कई एशियाई देशों में आमतौर पर शक्कर के रूप में प्रयोग किया जाता है। आइसोमाल्टोज में ग्लाइसेमिक की मात्रा कम होती है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति भी कर सकते हैं। गन्ने का रस मरीजों को अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करता।

7.गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है -गन्ने के रस का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसकी वजह से महिलाएं सुरक्षित गर्भ धारण कर सकती हैं। गन्ने के रस में फोलिक एसिड और विटामिन बी 9 की मात्रा पाई जाती है। इसके अतिरिक्त एक शोध में यह भी बताया गया है, गन्ने का रस महिलाओं की समस्याओं को कम कर देता है। जिससे गर्भधारण की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 

8. मूत्र सम्बन्धी समस्या - गन्ने का जूस सभी प्रकार की मूत्र सम्बन्धी समस्या में अचूक लाभ पहुँचता है। इसका जूस डाइयूटेरिक होता है। जो मूत्र को बढ़ाता है जिससे मूत्र से जुड़े संक्रमण में लाभ  मिलता है। किडनी स्टोन यानि पथरी में बहुत अच्छा रहता है, गन्ने के जूस का नियमित सेवन करने से 90 प्रतिशत तक आपको किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती साथ ही साथ किडनी और लिवर दोनों को मजबूती देता है। 
ये ज़रूर पढ़े click करें 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇



Comments

Post a Comment