Hair Fall | DHT | बाल झड़ने का कारण, DHT हार्मोन तो नहीं है

बाल झड़ने की समस्या से बहुत से लोग जूझ रहे है। घर में अगर चार से पांच लोग है तो एक के बाल ज़रूर झड़ रहे होंगे। रोज़ाना 50 से 100 बालो का गिरना एक आम बात है बाल टूटते झड़ते है उसकी जगह पर नए बाल आ जाते है , लेकिन बड़ी समस्या तब आती है। जब आपके नए बाल नहीं आते यानि रिग्रोथ , जो आगे चलकर गंजेपन के रूप में सामने आता है। फिर नए बाल लाने के लिए तरह तरह के शैम्पू ,तेल का इस्तेमाल करते है पर कुछ नहीं होता , अगर लूप तक जाए तो इसका कारण DHT हार्मोन का ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ना भी हो सकता है। पहले आप जानिए क्या होता है , DHT  
 Hair Fall | DHT | बाल झड़ने का कारण, DHT हार्मोन तो नहीं है
  • DHT क्या है ?
DHT जिसे DIHYDROTESTOSTERONE भी कहा जाता है ,ये हॉर्मोन हमारे शरीर के द्वारा प्राकृतिक रूप से बनता है , 5 alpha reductase का काम होता है। TESTASTORNE हार्मोन को DHT में बदल देता है , TESTASTORNE हार्मोन महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है। लेकिन ये महिलाओं में पुरुषो की तुलना में 7 से 8 गुना कम होता है। अगर देखा जाए तो 5 से 10 प्रतिशत DHT में बदल जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब TESTASTORNE हार्मोन 10 प्रतिशत से ज़्यादा DHT में कन्वर्ट होने लगे तो सोचने वाली बात है। फिर ये बाल झड़ने का मुख्य कारण हो सकता है। ये रिसर्च से पता चला है ,DHT हार्मोन उन हिस्से में जाकर जमा हो जाता है जहाँ रक्त का वहाव कम होता है। शरीर के सर से ऊपरी हिस्से में रक्त का वहाव सबसे कम होता है। ये DHT बालों  की जड़ों के आसपास जमा हो जाता है जो रक्त के वहाव को जड़ों तक पहुँचने ही नहीं देता , क्योकि रक्त से ही ज़रूरी पोषक तत्व बालों को मिलते है।  जो बालों की ग्रोथ के लिए मददगार होते है। इसके बाद धीरे धीरे आपके बाल पतले और बेजान होते है फिर टूटना झड़ना शुरू होता है। 

अब आप सोच रहे होंगे के DHT को सामान्य करने के लिए क्या कर सकते है ? ज़रूर DHT को समान्य कर सकते है और बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आप DHT BLOCKER फ़ूड का सेवन करिये। 

NATURAL DHT BLOCKER 

  • LYCOPENE -  ये एक अच्छा नेचुरल DHT ब्लॉकर है LYCOPENE आपको टमाटर ,अमरूद ,पपीता ,तरबूज़ में पाया जाता है। आपको सप्ताह में  3 से 4 बार LYCOPENE से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। ये सभी में अच्छी मात्रा में LYCOPENE पाया जाता है। अगर ऐसा करते है तो धीरे धीरे DHT कंट्रोल होना शुरू हो जायेगा। 
  • LYSINE और ZINC - LYSINE हमारे  DHT के स्तर को सामन्य रखता है और जिंक की भूमिका के अच्छी ग्रोथ के लिए बहुत ज़रूरी  होती है । ये आपको ड्राई फ्रूट्स में मिल जाता है । जैसे - बादाम ,अखरोट ,काजू , किसमिस इन सभी में अच्छी मात्रा में ZINC मिल जाता है साथ ही साथ हरी सब्ज़ियाँ जैसे - मेथी , पालक , सरसों का साग इन सभी में ZINC मिल जाता है। 
  • ANTI OXIDENTS  - DHT को कण्ट्रोल करने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट लेना ज़रूरी है । ये आपको आमला , फलो और ग्रीन टी से मिल जाता है । आमला और ग्रीन टी में सबसे अच्छा एंटीओक्सिडेंट पाया जाता है ये आपके DHT को सामान्य करने में मदद ही नहीं DHT में बदलने के चक्र को भी धीमा करता है ,जिसके परिणाम स्वरुप धीरे धीरे आपके बाल झड़ना रुक जाते है। 
  • योग और व्यायाम - DHT के स्तर को कम और सामान्य करने के लिए आप योग और व्यायाम ज़रूर करे , योग में आप अनुलोम ,विलोम , प्राणायाम ,शीर्ष आसान  को ज़रूर प्राथमिकता दे। ये आपके शरीर के रक्त संचार को बढ़ाता है ,जिससे बालो की जड़ो तक रक्त पहुँचता है, जिससे DHT से ब्लॉक हुई जड़ो को खोलने में मदद करता है और DHT सामान्य  करता है। 
इन सभी प्राकृतिक तरीको से आप DHT की असामान्य प्रक्रिया को ठीक कर सकते है 
ये भी ज़रूर पढ़े 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े क्लिक करे 👇

Comments

  1. Hair loss rokne ke aur kya upaay hai ?

    ReplyDelete
  2. बहुत सहायक जानकारी

    ReplyDelete
  3. Instead the reside recreation is powered by an advanced, fully automated, precision Roulette wheel capable of 카지노 사이트 60 to eighty games per hour, 24 hours a day. Further benefits for operators embrace half-currency betting units for wider viewers appeal, sooner recreation completion than in Roulette, and low value of ownership. Our Live American Roulette provides extra alternative and selection to ourRoulette line up. This double-zero variant provides extra pleasure for players, including not solely the 1–36 and zero , but in addition an extra double-zero quantity on the wheel and desk layout. Inside wagers could be positioned with either on line casino cheques or roulette chips.

    ReplyDelete

Post a Comment