Hair | Nail | Skin Care | क्यों ज़रूरी है आपके लिए BIOTIN

बहुत से लोग बाल झड़ने ,नाख़ून, स्किन हेल्थ को लेकर बहुत परेशान रहते है , इन सभी को ठीक करने के लिए बहुत से घरेलु उपाय करते है ,पर किसी को इसका लाभ मिलता है किसी को नहीं , अगर आप भी इन सबकी दिक्कतों से गुज़र रहे है तो आपके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है ,जैसे - विटामिन C , विटामिन E ,और विटामिन B7 जिसे हम BIOTIN भी कहते है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

Hair | Nails | Skin 


BIOTIN | बायोटिन | विटामिन B7 

बायोटिन विटामिन B परिवार का ही एक हिस्सा है जिसे विटामिन H भी कहते है। BIOTIN पानी में घुल जाने वाला विटामिन है जब भी शारीरिक परिश्रम करते है  पसीने  द्वारा या पेशाब से शरीर के बाहर हो जाता है यानि शरीर इसे स्टोर नहीं कर सकता।  वैसे तो BIOTIN आपको रोज़ मर्रा की ज़िंदगी में भोजन से मिल जाता है। अगर आपको नहीं मिलता है तो आपको स्किन ,हेयर से जुडी दिक्कत हो सकती है। ये विटामिन शरीर में भोजन ( कार्बोहायड्रेट ) को ग्लूकोस में बदलने का काम करता है और इसका उपयोग शरीर ऊर्जा  रूप में करता है। 
इसीलिए BIOTIN शरीर के लिए साथ ही साथ शरीर के बाल , नाखून और त्वचा के लिए बहुत बहुत ज़रूरी है 

बाल, त्वचा, और नाख़ून  के लिए क्यों  ज़रूरी है | BIOTIN | 

बाल, त्वचा, और नाख़ून का निर्माण केराटिन ( KERATIN ) से हुआ है , BIOTIN आपके इन सभी के लिए ज़रूरी है एक रिसर्च के पता चला , जिन महिलाओं ने बायोटिन का सेवन भपूर मात्रा में किया । उनके बालों के झड़ने में  कमी आयी और बाल पहले से ज़्यादा स्वस्थ्य ,घने ,चमकदार हो गए। अगर स्किन और नाखून की बात करे तो BIOTIN त्वचा और नाख़ून के डेड सेल्स को रिपेयर करता है। जिससे आपकी त्वचा पहले से ज़्यादा जवां नज़र आती है। जिससे त्वचा और नाखून की चमक बढ़ जाती है। 
BIOTIN को अगर संतुलित मात्रा में लिया जाए तो इसके अच्छे फ़ायदे देखने को मिलते है लेकिन इसकी मात्रा ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए तो कुछ नुकसान भी है। अगर इसकी लेने की मात्रा की बात की जाए तो 30 से 100 MCG के बीच प्रतिदिन इसको ले सकते है। अगर BIOTIN ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा में लिया जाये कुछ नुकसान देखने को मिल सकते है। जैसे 
  • ब्लड शुगर बढ़ना 
  • इंसुलिन उत्पादन में कमी 
  • शरीर में  विटामिन C की मात्रा कम होना
BIOTIN सप्लीमेंट का परिणाम दिखने के लिए 4 से 6 महीने का समय लग जाता है आप सोचे आज ले कल इसका असर हो जाए ऐसा  मुमकिन नहीं है। इसके लिए थोड़ा सब्र रखना पड़ेगा। 

BIOTIN का सेवन करने से पहले चिकिसक से परामर्श ज़रूर ले। 
ये भी ज़रूर पढ़े 👇


हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े क्लिक करे 👇


Comments