चीकू को हर कोई एक नज़र में आलू की तरह देखता है। क्योंकि चीकू हुबहु आलू की तरह ही दिखता है। इसलिए लगभग हर व्यक्ति चीकू को आलू समझ लेता है। स्वाद में चीकू एक बहुत ही मीठा फल है, जो लगभग हमे हर मौसम में उपलब्ध होता है। चीकू को हम इंग्लिश में sapodilla कहते है, पर इस नाम से इसे बहुत कम लोग ही जानते होंगें. यह चीकू के नाम से ज्यादा प्रचलित है और सभी इसे चीकू के नाम से ही जानते है। चीकू में बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसलिये चीकू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. चीकू गोलाकार होता है, और इसकी उपरी परत में बहुत पतला बूरे रंग का छिलका होता है, चीकू को चाहे आप छील कर खाये या बिना छिला हुआ यह दोनों ही तरीको से खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है चीकू के अंदर काले रंग का बीज भी होता है. चीकू एक आसानी से पचने वाला फल है,चीकू में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. चीकू हमारे लिए विटामिन व मिनिरल्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है।
★ चीकू खाने के फ़ायदे
1) बालों के लिए चीकू के फ़ायदे :
हम सभी ये जानते है कि अगर हम अच्छा खान पान करेगे, तो हमारे शरीर का हर एक अंग स्वस्थ और अच्छे से काम करेगा। चीकू हमारे बालो के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। चीकू से हमारे बालों को बहुत से पोषक तत्व मिलते है. हम लोगो को बालों की परेशानी होती है क्योंकि हम खानपान पर ध्यान नहीं देते है, हमारे बालों में आज कल केमिकल का बहुत अधिक प्रयोग होता है. चीकू में सारे पोषक तत्व मौजूद होते है जो बालों को मजबूती देते है.
2) एनर्जी बढ़ाये :
चीकू में भरपूर मात्रा में ग्लूकोस होता जो हमे तुरंत एनर्जी देता है. स्पोर्ट्स में एथलीटो को ज्यादा एनर्जी की जरुरत होती है, इसलिए चीकू का सेवन ज़्यादा से ज़्यादा ज़बान करे और एनर्जी बढ़ाये।
3) कैंसर से करे बचाव :
चीकू में विटामिन A व B उपस्थित होता है। जो हमारे शरीर को कैंसर से बचाव करता है। और चीकू कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ाने नहीं देता है.
4) हड्डीयों को करे मजबूत :
जैसा कि हम सब लोग जानते हड्डीयों को मजबूत करने के लिए हमारे शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कैल्शियम, आयरन व फोस्फोरस की बहुत जरुरत पड़ती है. और चीकू में ये सभी पोषक तत्व होते है, जो हमारी हड्डीयों के लिए बहुत फायदेमंद होते है.
5) कब्ज की परेशानी को करे जड़ से खत्म :
चीकू में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होती है, इसलिए पेट से जुड़ी हर समस्या से आपको छुटकारा मिलता है। चीकू का सेवन करने से कब्ज की परेशानी जड़ से खत्म होती है.
चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले।
ये भी ज़रूर पढ़े click करे 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Good
ReplyDelete