BRAIN FOOD | दिमाग को तेज़ और स्वस्थ रखना है , तो ये खाये

इस दौर में सभी लोग अच्छा दिखने के साथ-साथ एक तेज दिमाग रखने की इच्छा जाहिर करते हैं और तेज दिमाग उसी के पास होगा जो अच्छा आहार लेगा। वैसे तो इस दुनिया में आपके आसपास बहुत सारी ऐसी चीजें और लोग होते हैं जो आपका दिमाग खराब कर सकते हैं। जैसे ऑफिस में काम का टेंशन आदि। आज की इस व्यस्त जिंदगी में बहुत सारी टेंशन होती हैं जिनका सीधा असर व्यक्ति के दिमाग पर होता है। ऐसा आपके साथ बहुत बार हुआ होगा कि आप अक्सर छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ होगा कि आप कोई बहुत जरूरी बात भूल गए हो और बाद में याद आने पर सोचते होंगे कि इतनी जरूरी बात कैसे भूल गए। इन सब से राहत पाने के लिए अपने भोजन में फल हरी सब्जियां और नॉनवेज शामिल करें। यदि आपके घर में कोई छोटा बच्चा है तो उसे किस किस्म का आहार दें
जिससे उसका दिमाग तेज़ हो। ब्रेन फूड ऐसे फूड हैं, जिसे खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। कुछ एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि बच्चों के परीक्षा के दिनों में उन्हें ब्रेन फूड खिलाने से कोई भी दिमागी परेशानी नहीं होती। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे ब्रेन फूड जो आपके दिमाग को तेज़ बनाते हैं।
BRAIN FOOD | दिमाग को तेज़ और स्वस्थ रखना है , तो ये खाये 


1.मछली -खास तौर पर मछली कोबेन फूड भी कहा जाता है क्योंकि मछली के तेल मेंं ओमेगा 3  एसिड पाया जाता है। जो कि दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मछली के तेल की तुलना आप किसी अन्य पदार्थ से नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ आंखों और दिमाग को भी तेज़ रखते हैं। 👉 Omega 3 | ओमेगा 3 क्यों जरूरी है आपके लिए ।

2.चाय- चाय में पाया जानेे वाला पॉलिफिनॉल दिमाग को संतुलित रखने में मदद करता है। यह व्यक्ति के दिमाग को शांत करके सोचने की क्षमता को बढ़ाता है। आजकल बाज़ार में कई तरीके की चाय मिल जाती है जिसके सेवन से आप अपने दिमाग को तेज़ बना सकते हैं। 

3. अखरोट- अखरोट दिमाग के लिए बहुत हेल्दी होता है। अखरोट खाने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है। एक मुट्ठी भर अखरोट रोज खाए जाएं तो दिमाग 19 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। क्योंकि अखरोट दिमाग की नसों को तेज करता है और आपकी यादाश्त को बढ़ाता है। 👉Walnut | अखरोट खाने का सही तरीका, फ़ायदे औऱ नुकसान।

4. बीटरूट-  यह डिप्रेशन को दूर करती है और इसमें विटामिन B पाया जाता है, जो दिमाग़ को तुरंत सिग्नल देती है, मैमोरी को तेज़ करती है।  👉 Beetroot। चुकंदर खाने के फ़ायदे।

5. डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट में कोको पाया जाता है। कोको एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। जिसे फ्लेवोनॉयड्स भी कहा जाता है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही आवश्यक हैं। क्योंकि तनाव का सीधा असर दिमाग पर होता है। डार्क चॉकलेट मैमोरी को बढ़ाने और दिमागी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। 

6. कद्दू के बीज- कद्दू के बीज का सेेवन करना दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें जिंक पाया जाता है,जो मैमोरी को बढ़ाने में मददगार होता है। साथ ही सोचने की क्षमता को भी बढ़ाता है। बच्चों को कद्दू केेेे बीज का सेवन ज़रूर कराना चाहिए, जिससे बच्चों के याद करने की क्षमता और अधिक बढ़ जाए।

7.पानी खूब पिए- यदि कोई व्यक्ति रोज 8-10 गिलास पानी पिए तो मैमोरी तेज होगी। यदि रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए, तब शरीर के जहरीले और व्यर्थ पदार्थ पसीने और यूरिन के जरिये शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिससे हमारे शरीर में प्राकृतिक तौर से डिटॉक्स हो जाती है। हमारे शरीर का 70% भाग पानी का बना होता है, यह फैक्ट इस बात का पक्का सबूत है कि हमारे जीवन के लिए पानी कितना जरूरी है। हमारे शरीर  की हर एक प्रक्रिया पानी पर निर्भर है। इसीलिए हमें ज्यादा पानी पीना चाहिए।👉 अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए

ये ज़रूर पढ़े CLICK करे 👇

हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े  CLICK करें 👇

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी