किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। किडनी का कार्य होता है हमारे शरीर में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सही स्तर बनाए रखना तथा अन्य नुकसानदायक टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालना। जो भी हम खाते हैं उसी खाने से हमें ताकत मिलती है और खाने से ज़रूरी पोषक तत्वों को खून में पहुंचाने का कार्य किडनी का होता है। किडनी स्टोन मतलब गुर्दे में पथरी होना जो कि आज एक आम बीमारी बन चुकी है।
इस बीमारी का एक सफल इलाज़ विकसित किया गया है। किडनी स्टोन एक ऐसी बीमारी है जो एक बार ठीक होने के बाद भी बार बार लौट आती है। किडनी स्टोन ऑक्सालेट का ज्यादा सेवन करने से होता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन में यह बताया गया है कि दुनिया भर में 12 फ़ीसदी से ज्यादा लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं। किडनी स्टोन चार प्रकार की होती हैं।
जिसका पता सिर्फ टेस्ट कराने से होता है। यह एक दर्दनाक बीमारी है। ऐसी स्थिति में कई बार तो दर्द असहनीय तक हो जाता है। किडनी में पथरी हो तब पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। बार बार पेशाब जाना पड़ता है और पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। कई बार तो किडनी स्टोन से राहत पाने के लिए लोगों को ऑपरेशन तक कराना पड़ता है।
1.ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं-
आप सभी को यह बात तो मालूम ही होगी की हमारे शरीर में लगभग 70% भाग पानी का होता है। शायद आप यह नहीं जानते होंगे के शरीर में पानी की कमी होने से कितना नुकसान हो सकता है। किसी भी सामान्य व्यक्ति को 1 दिन में लगभग सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। क्योंकि जितना अधिक पानी पिएंगे उतना ही यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। यदि आप किडनी स्टोन जैसी बीमारी से पीड़ित हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिए क्योंकि यूरिन के जरिए स्टोन भी शरीर से बाहर निकल जाएगी।
2.नींबू का रस और जैतून का तेल- यदि आपकी किडनी में स्टोन है पर आप चाहते हैं कि यह बिना ऑपरेशन के बाहर निकल जाए तो नींबू के रस में जैतून का तेल मिलाकर रोजाना पिए। जिससे किडनी स्टोन में राहत मिलेगी। नींबू का रस स्टोन को तोड़ने का काम करता है और जैतून का तेल स्टोन को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि रोज यह पिया जाए तो किडनी की समस्या खत्म हो सकती है।
3. सेब का सिरका किडनी स्टोन से राहत दिलाता है- सेब के सिरके में सिट्रिक एसिड होता है जो कि किडनी स्टोन को तोड़ने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से हम किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है। इसे लेते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। 2 छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज लेना चाहिए। इसे दिन भर में एक एक घूट करके पिए। जिससे यह किडनी स्टोन से राहत दिलाएगा। सेब का सिरका केवल किडनी स्टोन को बाहर ही नहीं निकलता बल्कि इससे होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इससे जुड़े फायदे तो बहुत हैं लेकिन एक रिसर्च में यह बताया गया है की सेब का सिरका किडनी में स्टोन का बनना कम कर देता है। जिस कारण स्टोन नहीं बनते और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाया करते हैं।
4. डाइट में ऑक्सी लेट भोजन की मात्रा कम कर दें- ऑक्सीलेट या ऑक्सीलिक एसिड एक एंटीन्यूट्रिएंट होता हैै। जो कई फलों, कोको और हरी सब्जियों में भी पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह हमारे शरीर में भी बनता है। बहुत ज्यादा ऑक्सलेट का सेवन करने से यूरिन में ऑक्जेलिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट के छोटे-छोटे कणों में बनता है जो कि पथरी का कारण बन जाते हैं। इसीलिए ऐसा भोजन खाएं जो पथरी बनने में सहायता ना करें। क्योंकि सिर्फ कैल्शियम ही नहीं और भी कई केमिकल्स ऑक्सलेट के साथ फॉरमेशन करके स्टोन बना लेते हैं। इसीलिए अपनी डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
5. नमक का कम सेवन किया करें- ऐसा बहुत सी रिसर्च में बताया गया है कि ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से किडनी में स्टोन बनने की आशंका बढ़ जाती है। नमक का मुख्य अंग सोडियम होता है।सोडियम कैल्शियम के अब्सॉर्ब होने की मात्रा को कम करता है।जिससे कैल्शियम किडनी में जाकर ऑक्सीलेट के साथ पथरी बनाता है। इसीलिए जो भी व्यक्ति किडनी स्टोन से परेशान हो उसे नमक का सेवन कम करना चाहिए।
6. राजमें का शोरबा किडनी स्टोन के लिए फायदेमंद होता है- राजमा उत्तर भारत के व्यंजनों का महत्वपूर्ण अंग हैै। भले ही लोग इसे मसालेदार ग्रेवी के साथ खाना पसंद करते हैं। पर किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें राजमें को उबालकर इसके पानी को पीना चाहिए। राजमा दिखनेेे में किडनी केे जैसा होता है। और अंग्रेजी में से किडनी बींस भी कहा जाता है। यह किडनी को स्वस्थ रखता है और पथरी को बनने से रोकता है। इसीलिए राजमे को पानी के साथ उबालें और इसका पानी छान लें। इस पानी का नियमित रूप सेेेे सेवन करें जिससे किडनी में स्टोन नहीं बनेगा ।
ये भी ज़रूर पढ़े 👇
चेतावनी - डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment