कैल्शियम की कमी क्यों होती हैं?
यदि समय रहते किसी भी बीमारी के बारे में पता चल जाये तो उसका इलाज़ आसानी से किया जा सकता हैं। औऱ यह बात कैल्शियम की कमी नाम की बीमारी पर भी लागू होती हैं। कैल्शियम की कमी के बारे में अगर समय रहते पता न चले तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी की वज़ह से कई गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी की शुरुआत एक सामान्य समस्या की तरह ही होती हैं। कैल्शियम की कमी को ह्यपोकॉसेमिया (Hypocalcemia) नाम से जाना जाता हैं मतलब खून में जब कैल्शियम का स्तर कम हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति को ह्यपोकॉसेमिया (Hypocalcemia) कहा जाता हैं। कैल्शियम की कमी का ईलाज़ आसानी से संभव हैं लेकिन यदि इसको ज़्यादा समय तक नज़रंदाज़ किया जाए तो ये व्यक्ति के शरीर के अन्य अंगों पर जैसे दाँत, आँख, मस्तिष्क आदि पर असर पड़ सकता हैं।
कैल्शियम की कमी के लक्षण
1 भूख कम लगना-
यदि आपको अपनी भूख में कमी नज़र आ रही हो तो आप समझ जाईए की आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगी हैं। अक्सर लोग भूक कम लगने की समस्या को गंभीरता से नही लेते हैं औऱ उन्हें कैल्शियम की कमी जैसी बीमारी से गुजरना पड़ता हैं।
2 जब हाथ पैर के नाखून कमज़ोर औऱ टूटने लगे-
अक्सर कैल्शियम की कमी का ख़तरा ऐसे लोगों में अधिक होता हैं जिनके नाखून कमज़ोर होते हैं। कैल्शियम की कमी वाले लोगों को अपने नाखूनों का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती हैं।
3 मांसपेशियों में तनाव व ऐंठन महसूस होना-
यदि आपको मांसपेशियों में तनाव व ऐंठन महसूस हो रही हो तो इसको बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि ऐसा कैल्शियम की कमी के वज़ह से भी हो सकता हैं।
4 उंगलियों में झनझनाहट होना
उंगलियों में झनझनाहट होना कैल्शियम की कमी का प्रमुख लक्षण हैं। उंगलियों में झनझनाहट की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेकर जाँच करानी चाहिए कही ऐसा कैल्शियम की कमी की वज़ह से तो नही हो रहा हैं।
5 खाना निगलने में कठिनाई होना
अक्सर लोगों को कुछ भी खाया हुआ निगलने में दिक्कत होने लगती हैं औऱ इस दिक्कत को लोग गले में होने वाली खराश या ज़ुखाम समझने लगते हैं लेकिन कई बार ऐसा बॉडी में हुई कैल्शियम की कमी की वज़ह भी होने लगता हैं।
कैल्शियम की कमी के कारण
1 अच्छी तरह से खाना न खाना
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी की वज़ह से लोगों के पास खुद के लिए उतना भी समय नही बचा हैं कि अच्छी तरह से खाना भी खा पाए। औऱ इसी वज़ह से तरह तरह की बीमारियों से गुजरना पड़ जाता हैं। सही तरह से खाना न खाना कैल्शियम की कमी का एक प्रमुख कारण बन जाता हैं।
2 खून में प्रोटीन की मात्रा कम होना
खून में प्रोटीन की मात्रा कम होना कैल्शियम की कमी का प्रमुख कारण माना जाता हैं। ऐसा अक्सर तब होता हैं जब किसी व्यक्ति की बॉडी को प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में न मिल रहा हो।
3 दवाओं के साइड इफेक्ट्स की वज़ह से
दवाईयों के साइड इफेक्ट्स की वज़ह से भी अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती हैं। दवाईयों के साइड इफेक्ट्स वाले लोगों को डॉक्टर्स के संपर्क में रहना चाहिए जिससे वे कैल्शियम की कमी जैसी बीमारी से अपना बचाव आसानी से कर सके।
4 हार्मोन्स में असमान्य बदलाव होना
जब किसी व्यक्ति में असमान्य तरीके से हार्मोन्स का बदलाव होता हैं तो उस व्यक्ति में में कैल्शियम की कमी की सम्भावना काफी बढ़ जाती हैं।
5 जेनेटिक कारण का होना
कैल्शियम की कमी की समस्या ऐसे लोगों में ज्यादा बढ़ जाती हैं जिनके माता या पिता में से किसी को पहले से कैल्शियम की कमी हो। ऐसे लोगों को समय-समय पर हैल्थ चेकअप कराने की आवश्यकता होती हैं। ताकि कैल्शियम की कमी जैसी समस्या से बचाव समय रहते किया जा सके।
ये भी ज़रूर पढ़े click करें 👇
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health सेे जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Comments
Post a Comment