Winter Skin care | सर्दियों में ऐसे करे अपनी त्वचा की देखभाल

सर्दियां शुरू होते ही चेहरे का निखार घटने लगता है। सर्दियां आते ही रूखी, बेजान हो जाती है और मुरझाने लगती है। सिर्फ त्वचा ही नहीं सर्दियों में होठ भी रूखे और फटने लगते हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि त्वचा एक बार बेजान हो जाए तो फिर उसे ठीक करना बहुत ही मुश्किल होता है।

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं इसलिए त्‍वचा का बहुत ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि शीत लहर की हवाएं त्वचा की नमी को पूरी तरह से छीन लेती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में त्वचा को ज्यादा मॉइस्चराइज़  करने की ज़रूरत होती है और सर्दियों में बिना सनस्क्रीन लगाएं घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिए एलोवेरा, कोकोनट, सिआ बटर और हर्बल ऑयल का उपयोग करना चाहिए, जिससे त्वचा स्वस्थ रहेगी। त्वचा की देखभाल वैसे तो हर मौसम में करनी चाहिए लेकिन सर्दियों में त्वचा की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए क्योंकि सर्दियों में त्वचा से संबंधित कई सारी दिक्कत हो जाती है। जिसके कारण त्वचा की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है। त्वचा की देखभाल करने से पहले यह जान लेना भी ज़रूरी है कि आपकी त्वचा कैसी है।
क्योंकि त्वचा चार प्रकार की होती है- सूखी, ऑयली, नॉर्मल और मिक्सड। इसीलिए सभी को पहले अपनी त्वचा के बारे में जान लेना चाहिए उसके बाद इसकी देखभाल करनी चाहिए। कई बार तो धूप सेकने की वजह से और कोल्ड क्रीम लगाने से भी त्वचा काली पड़ जाती है। वहीं वालों से जुड़ी सबसे आम समस्या डैंड्रफ भी सर्दियों में होने लगती है। इसलिए सर्दियों में हमें अपने बालों और त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए।



1 गर्म पानी से नहाना चाहिए-  सर्दियों में कभी भी ठन्डे पानी से नहीं नहाना चाहिए कोशिश यही करें कि गर्म पानी से ही नहाएं। सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है इसलिए ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो। गर्म पानी से नहाने से स्किन काली हो जाती है इसलिए हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए।

2.मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें- सर्दियों में त्वचा को ड्राईनेस और कालेपन से राहत दिलाने के लिए नहाने के बाद स्किन पे मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए, या फिर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं।

3. हाथ पैरों की देखभाल- सर्दियों के मौसम में हाथ पैरों को ठन्डे पानी से नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए हल्के गुनगुने पानी से हाथ पैरों को धोना चाहिए और रात को सोने से पहले नारियल का तेल लगाकर मसाज करनी चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो स्किन सॉफ्ट रहेगी। सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी पिए जिससे बॉडी नेचुरल तरीके से हाइड्रेट रहती है। जिसके कारण रक्त संचार तेज़ होने से त्वचा में कसाव आएगा और स्किन ग्लो करेगी।

4. साबुन का प्रयोग कम करें-  यदि सर्दियों में आपको अपनी त्वचा को ड्राईनेस और कालेपन से बचाना है तो साबुन का इस्तेमाल या तो कम करें या फिर बिल्कुल भी नहीं करें। चेहरे को साफ करने के लिए सर्दियों में साबुन की जगह क्लिसिंग मिल्क का प्रयोग करें। हफ़्ते में कम से कम दो बार तो बेसन और दूध से नहाए। ऐसा करने से ना तो स्किन ड्राई होगी और ना ही स्किन काली होती है।

5. होठों की देखभाल - बदलते मौसम में होठ फटना आम बात होती है। ऐसे में होठो पे पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन लगाएं। इसके अलावा लिप बाम भी लगा सकते हैं, और रात को सोने से पहले मलाई या फिर ऑलिव ऑयल लगाएं। यदि रात को नाभि पर सरसों का तेल लगाएं तो होठ नहीं फटते हैं।

6.पीएच लेवल मेंटेन करें - किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती का राज होता है पीएच लेवल मेंटेन होना। यदि आपको सुंदर त्वचा चाहिए तो पीएच लेवल 5.5 होना चाहिए। यदि पीएच लेवल  इससे कम या ज्यादा होता है, तो त्वचा की सुंदरता कम होने लगती है। और स्किन रूखी होने लगती है। पीएच लेवल मेंटेन करने के लिए समुद्री नमक का प्रयोग किया जाता है।

7. त्वचा में पानी की कमी- सर्दियों में हम ज्यादातर गर्म चीजें ही खाते हैं। इनमें वे चीजें शामिल होती हैं जिनका न केवल टेंपरेचर ही अधिक होता है बल्कि तासीर भी गर्म होती है। और सर्दियों में हम पानी भी कम पीतेेे हैं। जिससे स्किन हाइड्रेट नहीं हो पाती है। इसलिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा मेंं पानी पीना चाहिए। क्योंकि त्वचा सिर्फ मॉइश्चराइजर लगाने से ग्लो नहीं करती बल्कि अंदर से भी नमी और पोषण की भी जरूरत होती है।
 ये भी ज़रूर पढ़े 👇

चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले। 
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting

और पढ़े click करे 👇


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी