कोरोना की वजह से इस समय हर व्यक्ति परेशान है। कोरोना से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपना रहें हैं। और इस समय साफ सफ़ाई का ज्यादा ध्यान रख रहे हैं। यदि कोरोना के संक्रमण बचना हो तो अपने आस पास और घर को साफ रखें। इसके साथ ही खाने की चीज़ों की भी सफाई का ध्यान रखें। दूध का पैकेट और फल, सब्जियों को बाहर से लाने के बाद अच्छी तरह से साफ करें।
सब्जियों को सैनिटाइज करने के बाद ही फ्रिज़ में रखना चाहिए। इस समय आमतौर पर सभी लोग हाथों को सैनिटाइज करने वाले सैनिटाइजर से ही फलों और सब्ज़ियों को सैनिटाइज कर रहे हैं। जो कि बहुत घातक है। यदि आप लोग ऐसा करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा। इस कोरोनावायरस से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरत रहे हैं सब्ज़ियों को बाजार से लाने के बाद उनको सेनिटाइजर और साबुन से धो रहें हैं। यह न ही केवल सब्ज़ियों की गुणवत्ता को खराब करता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक साबित हुआ है। कुछ जगह ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि जब लोगों ने फलों और सब्ज़ियों को डिटर्जेंट या साबुन से धोया तो इनको खाने के बाद लोगों को पेट दर्द और भी कई गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ा।
1.सब्ज़ियों और फलों पर 6 से 7घंटे तक जीवित रहता है कोरोनावायरस- डॉक्टर यह कहना है कि वायरस फलों और सब्ज़ियों पर लगभग 7 घंटों तक जीवित रह सकता है। इसलिए जब भी फल या सब्जियां खरीदें तो उनको कम से कम 4 घंटे तक बिना छुए किसी एक जगह ही रखें रहने दें। और इसके बाद फल, सब्ज़ियों को गर्म पानी से धोएं अगर बेकिंग सोडा हो तो उसको भी गर्म पानी में मिला लें। इससे कोरोनावायरस का संक्रमण खत्म हो जाता है। फल और सब्जियों पर कभी भी रैगुलर सेनिटाइजर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
2.यदि सब्ज़ियों को गर्म पानी से नहीं धो सकतें तब क्या करें- डॉक्टर ने यह भी बताया है कि खानेेेे पीने की कुछ ऐसे भी चीजें होती है जिन्हें गर्म पानी सेे नहीं धोया जा सकता है। इसीलिए ऐसी चीजों को बाजार से घर लाने के बाद लगभग 4 घंटे के लिए रख देना चाहिए और छूना नहीं चाहिए। जिससे इन चीजों से होने वाला कोरोना वायरस संक्रमण खत्म हो जाएगा या फिर पानी में पोटेशियम परमैंगनेट मिलाकर इन चीजों को धोएं।
3. बाहर के खाने को इस समय नहीं खाना चाहिए- जो लोग बाजार से पका हुआ खाना ऑर्डर कर रहे हैं या खा रहे हैं। यह खाना पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इस खानेे को 90 से 100 डिग्री सेल्सियस पर पकाया जाता है। जिस कारण वायरस पूर्ण रूप से खत्म हो जाता है। परंतु इस खाने को पैक कौन कर रहा है या फिर लोगों के घर तक कौन पहुंचा रहा है इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि खाना जब बन जाता है उसके बाद उसकी पैकिंग और डिलीवरी तक बहुत सारे लोग इस खाने को छूते होंगे। इसीलिए लोगों को इस समय बाजार से खाना मंगवा कर नहीं खाना चाहिए।
4.सब्ज़ियों को धोने के कुछ उपाय -
1.सब्जियों और फलों के पैकेट को बाजार से लाने के बाद सेनिटाइज करे लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सैनिटाइजर पैकेट के अंदर न जाए हो सके तो सैनिटाइज करने के बाद इन पैकटों को 2 घंटे तक धूप में रख दें।
2.अब सब्ज़ियों को गर्म पानी से धोएं। गुनगुने पानी को लें। और एक टब में 50ppm क्लोरीन की बूंदे डाले फिर सब्ज़ियों को धोएं।
3. सब्ज़ियों और फलों को डिसइंफेक्ट करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और इस पानी में सब्ज़ियों को 15 से 20 मिनट तक डुबोएं। इसके बाद इन सब्जियों को साफ पानी से धो लें।
4.यदि कोई सब्जी ऐसी है जिसे हम भिगो नहीं सकते तब इन सब्जियों को नमक के पानी से धोएं।
ये भी ज़रूर पढ़े👇
चेतावनी - डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

👌
ReplyDelete