आजकल के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से हमारे देश में चाहे युवा हो या कोई बुजुर्ग हो हर कोई आज किसी न किसी शारीरिक समस्या से ग्रसित है । उसी में से हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है । जिससे आज लगभग 10 में से 7 व्यक्ति पीड़ित हैं ।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं और कई सारी दवाइयां खा खा कर तंग आ चुके हैं । तो यह आर्टिकल आपके लिये बहुत लाभदायक होने वाला है ।
![]() |
| हाई ब्लड प्रेशर वाले भूलकर भी ये 5 भोज्य पदार्थ न खाएं । |
आज हम आपको बताएंगे कि हाई ब्लड प्रेशर में ऐसे कौन कौन से 5 भोज्य पदार्थ हैं जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी को अनजाने में भी नहीं करना चाहिए ।
1- कॉफी - कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है । जिसके अत्यधिक सेवन से रक्तचाप के बढ़ने की दिक्कत होती है । इसलिए आपको कॉफी या चाय का अधिक मात्रा में सेेवन नहीं करना चाहिए ।
2- नमक - नमक जिसे रासायनिक भाषा में सोडियम क्लोराइड कहते हैं । इसका अधिक मात्रा में सेेेवन उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है व हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिये यह रक्त में द्रव के संतुलन को प्रभावित करता है । जिससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । इसलिए डॉक्टर भी उच्च रक्तचाप के रोगी को नमक का इस्तेमाल कम मात्रा में करने की सलाह देता है ।
3 - अचार - हम सभी जानते हैं कि संरक्षित अर्थात सड़ने के बचाने के लिये नमक का उपयोग किया जाता है । अचार आदि को बनाते समय नमक का उपयोग किया जाता है । जिसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर के रोगियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है ।
4 - डिब्बाबन्द सूप - डिब्बे मेंं पैक होने वाले सूप में सोडियम की मात्रा अधिक रहती है जो रक्तचाप को बढ़ाने का काम भी कर सकते हैं । इसलिए उच्च रक्तचाप के रोगी को डिब्बाबन्द सूप या कैन का सेवन नहीं करना चाहिये ।
5 - मसालेदार खाना - चटपटा व मसालेदार खाना वैसे तो हमारी जीभ को बहुत स्वाद देता है । लेकिन अधिक मिर्ची व मसाले से बना भोजन उच्च रक्तचाप के रोगी के लिये नुकसानदायक रहता है । इसलिए खाने में मिर्च का सेवन न केे बराबर ही करना चाहिए । ताकि उनका रक्तचाप सन्तुलित रहे।
आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट्स के जरिये अवश्य बतायें ।
चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले।
हेल्थ से जुड़ी औऱ भी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट wish u health से जुड़े रहें।
Thank you। wish u health
Please keep supporting
और पढ़े CLICK करें 👇

Acha lga vry good
ReplyDelete