![]() |
| HEALTH SUPPLEMENTS | MEDICINES |
MEDICINE और HEALTH SUPPLEMENT में फ़र्क समझना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। अगर हिंदी में कहे तो दवाई और शरीर के पूरक आहार ये दोनों देखने में एक ही लगते है इसलिए हम हेल्थ सप्लीमेंट को भी दवाई कहने लगते है ,यहाँ पर बस अपनी थोड़ा सा ज्ञान और नज़रिया बदलने की ज़रूरत है। जब हम किसी टेबलेट और कैप्सूल को देखते है ,तो हम सीधे उसको दवाई बोल देते है ,लेकिन वो कैप्सूल और टेबलेट हेल्थ सप्लीमेंट के भी हो सकते है। जैसे आमला ,एलोवेरा , नीम ,अलसी , नारियल ऑइल , एमिनो एसिड के कैप्सूल आदि। यहाँ पर ये सारे पूरक आहार है ,जो आपको खुराक में देने के लिए कैप्सूल या टेबलेट में बदल दिया। कैप्सूल और टेबलेट सिर्फ़ एक माध्यम है पूरक आहार को आपके शरीर में पहुंचने का , इसलिए हर कैप्सूल या टेबलेट को दवाई समझने की भूल मत करना।
MEDICINE ( दवाई ) की भूमिका - दवा की ज़रूरत हमे तब होती है जब हम बीमार है । जैसे - आपको बुखार आया आपने पेरासिटामोल की टेबलेट ले ली ऐसे में आपका बुखार ठीक होना शुरू हो जाता है। और आप ठीक भी जाते है। लेकिन आपको बुखार क्यों आया ,आप बीमार क्यों हुए इस लूप पर दवा काम नहीं करती ज़्यादा दवा का सेवन करना आपके शरीर को हानि भी पहुँचता सकता है ,इसलिए ज़्यादातर लोग हेल्थ सप्लीमेंट डॉक्टर के बिना सलहा के भी ले लेते है, जबकि दवा डॉक्टर के परामर्श से ही लेते है।
![]() |
| MEDICINES |
HEALTH SUPPLEMENT ( पूरक आहार की भूमिका ) - पूरक आहार किसी भी बीमारी को ठीक नहीं करते। आप बीमार किस वजह से हुए उसको ठीक करने का काम करते है। जैसे - आपको बार बार बुखार आया , सर्दी , जुखाम हुआ तो हो सकता है आपकी इम्युनिटी कमज़ोर हो यानी रोगों से लड़ने की छमता आपकी कम है ,यहाँ पर बार बार बीमार होने से बचने के लिए हम अपनी इम्युनिटी को बढ़ाते है ,और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ,आमला ,एलोवेरा ,कोलोस्ट्रम ,नोनी के जूस पीते है या दैनिक खुराक के रूप में कैप्सूल या टेबलेट को प्रयोग में आते है। ताकि हमे आगे अंग्रेजी दवाइयां खाने की ज़रूरत न पड़े।
- आपके लिए क्यों है ज़रूरी HEALTH SUPPLEMENT
आज के दौर में हम जो भी खा रहे है ,वो पूरा नहीं है उससे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हमे रोजाना 2000 से 2500 कैलोरी की ज़रूत होती है। ये कैलोरी कभी हम ज़रूरत से जाएदा लेते है या फिर कम , हम जो भी खा रहे उसमे ज़रूरी पोषक तत्व है या नहीं जो हमारे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करेंगे।
हड्डियों का कमज़ोर होना - आपकी हड्डियों को दुरुस्त रकने के लिए कैल्शियम और विटमिन डी की ज़रूरत होती है। इसके लिए हम दूध पीते है। अब ज़रा सोचिये क्या आप रोज़ दूध पी पाते है अगर पी भी लेते है तो क्या शुद्ध पी पाते है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए कैल्शियम की टेबलेट लेते है ताकि आपकी शरीर की हड्डियां मजबूत और स्वस्थ्य हो।
आँख और नज़र का कमज़ोर होना - आँखों को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें विटमिन A और C की ज़रूरत होती है। जो आपको अंडे ,मछली ,गाज़र ,पालक से विटामिन A और विटमिन C के अमला ,संतरा , निम्बू , से मिल जाता है। ये सब लंबे समय तक हमारे खाने से गायब होने की वजह से आँखों की दिक्कत होना शुरू होती है। ये समस्या न आये इसलिए विटामिन A के लिए स्पिरिलुना और विटामिन C के आमला के फ़ूड सप्लीमेंट लेते है।
इम्युनिटी को रखे दुरुस्त - ये पूरक आहार आपके शरीर में सभी विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करते है इसलिए आपकी इम्युनिटी बढ़ जाती है। आपका शरीर रोगो से आसानी से लड़ लेता है और आप बीमार नहीं पड़ते। आज के दौर में चल रहे कोरोना काल में आपको कोई दवा नहीं बचा रही आपको आपकी इम्युनिटी बचा रही है। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक छमता मजबूत है तो आप कोरोना जैसे वायरस से भी आसानी से लड़ लेंगे।
MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT की भूमिका अपनी अपनी जगह पर है। दवा जहाँ आपकी बीमारी ठीक करती है। पूरक आहार आपको बीमार होने से बचते है ,और अगर बीमार है तो जल्दी स्वस्थ्य करने में मदद करते है।
चेतावनी -चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।
👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय
👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।
👉Liver। लिवर के मानव शरीर में क्या कार्य होते हैं। अपने लिवर को स्वस्थ कैसे रखें
WISH U HEALTH




I always preferred to intake health supplements.💯
ReplyDeleteHealth supplements are basic need of today's time .
ReplyDeleteVery useful
ReplyDeleteEvery ne should be intake health supplements 👍👌
ReplyDelete👍🏻👌🏻
ReplyDeleteHealth supplement best option for good health, keep informing us, thank you...
ReplyDeleteGood information
ReplyDelete