ये नीम है बड़े कमाल का

नीम जितना कड़वा है ,उससे कहीं ज़्यादा शरीर के लिए इसके लाभ है। नीम को अजादिरचता इंडिका नाम से भी जानते है। नीम का उपयोग सदियों से कई रोगो को ठीक करने में किया जाता रहा है। ये हमारे देश के साथ साथ कई समीपवर्ती देशो जैसे ,पाकिस्तान ,बांग्लादेश ,श्रीलंका ,नेपाल ,म्यांमार कई देशो में पाया जाता है। नीम का फ़ल अंडाकार और चिकना होता है जिसे हम निम्बोरी भी कहते है ,इसका स्वाद जितना कड़वा होता है उतना ही हमारे लिए फ़ायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसको विशेष औषधि का दर्जा दिया गया है। त्वचा रोगो के लिए ख़ासतौर इसे याद किया जाता है। नीम में किसी भी प्रकार के त्वचा रोगों को  ख़त्म करने की क्षमता है, साथ ही साथ और भी रोगो में भी जादुई असर दिखता है। 

नीम | NEEM 


नीम के लाभ 


मधुमेह के लिए- 

नीम मधुमेह ( शुगर )रोगियों के लिए  वरदान है ,अगर शुगर लेवल कम नहीं हो रहा हो तो नियमित नीम का सेवन करे।  शुगर लेवल कम होना शुरू हो जायेगा। ये इन्सुलिन हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे मधुमेह में  लाभ मिलता है।  

त्वचा के रोगो में उपयोगी -  

नीम में एंटी फंगल गुणों से युक्त होता है , किसी भी प्रकार का त्वचा रोग हो जैसे - खुजली होना ,दाद हो जाना , त्वचा पर इन्फेक्शन हो जाना या त्वचा पर ठेट होना इन सभी में नीम जादुई रूप से काम करता है। नीम को आप नियमित रूप से लेते है तो आपकी त्वचा रोगमुक्त होती ही है साथ ही साथ आपके चेहरे की चमक भी बढ़ती है। 

मुँह की सड़न करे दूर

नीम की दातून से आप अगर दांत साफ़ करते है तो मुँह से बदबू आना , दांतो की सड़न ,पायरिया , दांतो से खून का आना ये सभी समस्याओ का हल एक ही है नीम। आप नीम की दातून का इस्तेमाल नियमित करे। आपको ज़रूर लाभ मिलेगा। 

कील मुँहासो और रुसी को करे दूर

यह ख़ून  को साफ़ करने का काम करता है। इसकी पत्तियों के अर्क को आप नियमित पीते हो तो ख़ून में आयी गंदगी को साफ़ करता है ,जिससे कील मुँहासे , फुंसी इन सभी में बहुत लाभ मिलता है। नीम की पत्तियों को पीस  कर चेहरे पर लगा ले  ,कील मुँहासे कम  होना शुरू हो जायेंगे , अगर आपके रुसी है, तो आप नीम की  पत्तियों का लेप अपने सर पर लगाए ऐसा नियमित करे। आपको लाभ मिलेगा। 

आँखों के लिए - 

अगर आपकी आँख आ गयी है ,आँख चिपक रही है। तो आप नीम से बने निम्बोरी के ट्यूब ले सकते है। जो आपको मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जायेंगे आप 2 से 3 दिन आँखों में लगाए आँखे जल्दी अच्छी हो जाएँगी।  

अगर आपको कोई भी समस्या नहीं है तो भी आप नीम को ले सकते है। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लोग इसे पूरक आहार (FOOD SUPPLEMENT ) के रूप में लेते है। जिससे वो आने वाली इन सभी समस्याओं से बचे रहते है। 

wish u health

Comments

Post a Comment