आयुर्वेदा । सर्दी ,खाँसी ,बुखार में अपनाये ये आसान तरीका

ayurveda -आयुर्वेदा

अगर आपको सर्दी ,खांसी ,जुखाम बुखार हो रहा तो घर पर ही आप कुछ आसान उपाय कर सकते है। आपको अंगेजी दवाई खाने से परहेज़ है ,तो आयुर्वेदा में इसका उपचार है।

हर घर में तुलसी होती है। आपको 8  से 10  तुलसी के पत्ते  4  से 5  लौंग थोड़ी सी अदरक इन सबको कूट ले। फिर एक 2  गिलास  पानी ले उसको बर्तन में पकने के लिए रख दे उसी में कुटा हुआ मिश्रण  ,उसको उसमे डाल  दे और थोड़ा सेंधा नमक डाल  दे उसको तब तक पकने दे जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर छलनी से छान ले। धीरे धीरे सिप करते हुए उस काढ़े को पी ले। 

 काढ़े को पीने के बाद कपड़े  पहन कर चादर ओढ़ कर आराम करे जिससे आपको पसीना आ जाये। पसीना आते ही आपका बुख़ार धीरे धीरे उतरने लगेगा साथ ही साथ सर्दी खांसी में भी राहत मिलेगी। काढ़े को दिन में दो से तीन बार ज़रूर बनाकर पिए आपको ज़रूर लाभ मिलेगा। 
 तेज बुखार हो रहा है आपको रहत नहीं मिल रही है। ऐसे में ठन्डे पानी ले एक कॉटन का रुमाल या कपड़ा ले उससे बनी पट्टी को माथे पर रखे हर 1  से 2 मिनट में ये पट्टी बदलते रहे। अपने पास थर्मामीटर ज़रूर रखे उससे बुखार को समय समय पर चेक करते रहे ,आपको इससे राहत  मिलेगी। 


पुरानी खांसी में मिलेगा लाभ

आपको खांसी बार बार आती है और आप परेशान हो चुके तो हो सकता है ,आपके गले में इंफक्शन हो।  इसके लिए आप मुलेठी का टुकड़ा ,३ काली मिर्च और साथ में मिश्री ये तीनो मुँह में रखकर धीरे धीरे चूसते रहे। ऐसा आप दिन में दो से तीन बार करे आपको लाभ मिलेगा। 

बच्चो के लिए -

 अगर बच्चो को सर्दी खांसी जुखाम हो रहा है उसके लिए 8  से 10  तुसली पत्तियों का रस उसमे 5  बूंद अदरक का रस साथ में थोड़ा शहद मिला कर बच्चे को चटाये ऐसा आप दिन में 2 से 3  बार कर सकते है। बच्चे को सर्दी खांसी जुखाम में ज़रूर लाभ मिलेगा।  
 



चेतावनी - चिकित्सक से परामर्श ज़रूर ले 


और पढ़े  CLICK करें 👇












Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी