मॉनसून में रखे अपना ख्याल पहले से और भी जाएदा


बरसात का मौसम किसे अच्छा नहीं लगता ,लेकिन ये मॉनसून साथ में कई बीमारियाँ भी लाता है। ऐसे में हमें  जाएदा सतर्क और  सावधान रहने की ज़रूरत है। वो इसलिए गर्मी के बाद तुंरत मौसम बदलता है। इसी बदलते मौसम के साथ साथ हमे भी कुछ अपनी आदतों को बदलना पड़ेगा ,अगर ऐसा नहीं किया तो आप अपनी सेहत के साथ खेल रहे है। आगे आपको बताएँगे की आपको मॉनसून में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर ये  छोटे छोटे तरीको को अपनाया तो आप मॉनसून में गम्भीर बीमारियों से आप बच सकते साथ ही साथ अपने परिवार को भी बचा सकते है ,फिर ये मानसून मस्ती भरा होगा। 



क्या करें क्या न करें -

  • साफ़ सफाई का ध्यान रखें -  इस मौसम में साफ़ सफ़ाई का ज़रूर ख्याल रखे , बरसात के मौसम में नमी की वजह से कई जगह फफूंदी आ जाती है ,जिसे आप वक़्त वक़्त पर साफ़ करते रहे। और कीड़े और बैक्टिरीया जाएदा होने का डर रहता है इसके लिए अच्छे फ़्लोर क्लीनर से फ़र्श को २ से ३ बार ज़रूर साफ़ करे। कही भी आसपास पानी को जमा न होने दे क्युकी उसमे मच्छर पैदा होने का डर बना रहता है जो बाद में डेंगू और मलेरिया का ख़तरा बनता है। 
  • एयर कंडीशनर यूज़ करने का तरीका  - बरसात के मौसम में एयर कंडीशनर को 24  से 28 टेम्प्रेचर के बीच में रखे। या फिर मॉनसून  मोड पर रखे ,ये टेम्प्रेचर बिलकुल सही रहता है और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको सर्दी लग सकती है। और आप बीमार पड़  सकते है।
  • बरसात में भीगने पर -  बरसात में आपका नहाने का मन है तो ज़रूर नहाये पर उसके बाद नार्मल साफ़ पानी से भी ज़रूर नहाये , अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको खुजली ,और फंगस की शिकायत हो सकती है। 
  • पीने का पानी - इस मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी बिलकुल न पिए ,अगर आपने  ऐसा किया तो आपका गाला बैठ सकता है गले में खरास ,और सर्दी लग सकती है। पीने के लिए हमेशा नार्मल या हलके गुनगुने पानी को प्रयोग में लाये।
  • खाने में सावधानी - मानसून में क्या खाये क्या नहीं खाये इस चीज़ की ज़रूर सावधानी बरते। आपको जाएदा तला भुना , मसालेदार खाने से बचना चाहिए। क्युकी इस मौसम में आपकी पाचन क्रिया थोड़ी सुस्त हो जाती है। जिसकी वजह से पाचन में वक़्त लगता है। सब्ज़ियों में हरे पत्तेदार ,गोभी, पत्ता गोभी , पालक इन सब से बचकर रहे इन सब्ज़ियों में बरसात में कीड़े हो जाते है। अगर खाना ही है तो पकाने से पहले  ठीक से अच्छी तरह से कई बार पानी से साफ़ करके धोये ,बासी या रखा हुआ  खाना न खाये।  बहार का खाने से परहेज करे। 
  • रूम फ्रेशनर - बरसात के मौसम में नमी की वजह से बदबू आने लगती है इसके लिए आप रूम फ्रेशनर का प्रयोग ज़रूर करे। ये नमी से आयी बदबू को ख़तम करता है और हवा में बैक्टिया को भी मरता है। 
  • काढ़े का प्रयोग - इस मौसम में तुसली ,अदरक, दाल चीनी , गिलोय  काढ़े का इस्तेमाल नियमित रूप से ज़रूर करते रहे। ये आपको सर्दी ,खांसी ,जुखाम से बचता है और आपकी रोगो से लड़ने की ताकत को कई गुना तक बढ़ा  देता है ये इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। 
ये कुछ आसान से टिप और ट्रिक्स है जिसे अपनाकर आप मॉनसून को हैप्पी मॉनसून बना सकते है। अपने दोस्तों में ज़रूर शेयर करे। 



wish u health

और पढ़े  CLICK करें 👇

👉 मोटापे से जूझ रहे बस अपनाओ , ये तरीके

👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार

👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा

👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी

👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी

👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय

👉10 IMMUNITY BOOSTER JUICE | जो हमारी हेल्थ के लिए हैं बहुत लाभदायक ।

👉Constipation | कब्ज होने के कारण और उसके अचूक उपाय

👉DRINKING WATER | अच्छी सेहत के लिए पानी कब और कैसे पिए ये सबको पता होना ही चाहिए।

Comments

Post a Comment