आज बहुत से लोग मोटापे से जूझ रहे है। इस मोटापे खत्म करने के कई तरीके अपनाते है, पर कुछ नहीं होता। किसी पुरुष या महिला का मोटा होना किसी को अच्छा नहीं लगता। आप जैसे ही ओवर वेट होते है ,आपका शरीर बता देता है, आप थोड़ा चलने से ही थक जाते है। झुकने और बैठे में दिक्कत होती है। शरीर में आलस सा महसूस होता यानि कुछ करने का मन नहीं करता है, ये कुछ शरीर के सिगनल होते है जिससे समझ आ जाता है की वज़न बढ़ चुका है। और अब आपको कण्ट्रोल करना चाहिए। अगर आपने ये नहीं किया तो आगे चलकर कुछ बीमारियां भी हो सकती है। अगर आपका वज़न बढ़ रहा है तो आज ही सतर्क हो जाईये।
क्यों बढ़ता है मोटापा ?
![]() |
| FAT TO FIT |
मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते है। पर सबसे मुख्य कारण है गलत खानपान , आपका गलत खानपान मोटापे की मुख्य वजह है। जिसे हम ओवर ईटिंग भी कह सकते है अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा यानि जितनी भूख है ,उससे अधिक खाते है ,तो पक्का आपका वज़न बढ़ता है।
क्या करे क्या न करे -
- आपको फिट होना है सबसे पहले अपनी जीभ पर कण्ट्रोल करीये। आप ज़रूरत से ज़्यादा तभी खाते है जब कोई चीज़ स्वादिष्ट लग रही हो। याद रखिये जीभ का स्वाद आपका गले तक ही रहता है उसके नीचे नहीं।
- भोजन को आप चवा कर खाये जल्दबाज़ी में न रहे। आप जितना चवा के खाएंगे उतना अच्छा रहता है क्युकी आपके पेट को ब्रेन तक सिगनल पहुंचने में 15 से 20 मिनट का वक़्त लगता है ,की आपका पेट भर चुका है।
- शाम को पेट भरकर खाना न खाये थोड़ा सा पेट खली रखे और तुरंत बाद बिस्तर सोने के लिए न जाए और न ही भर पेट पानी न पिए। 15 से 20 मिनट का अंतराल रखे।
- दिनभर में जो भी आप खाते है उसमे शुगर और कार्बोहायड्रेट से जुडी चीज़े कम ले और खाने में सलाद ज़्यादा खाये , पूरे दिन में 3 से 4 लीटर पानी पिए।
- रोजाना अपने शरीर को एक घंटा ज़रूर दे नियमित रूप से GYM करे और walk पर जाये।
- भूल कर भी समोसा ,कोल्डड्रिंक , पिज़्ज़ा ,बर्गर ,ये चीज़े न खाये क्युकी इनमे सबसे जाएदा ,शुगर और कार्बोहायड्रेट होता। अगर आप वज़न कम करने की सोच रहे है ,तो इन सबसे आप दूरी बनाइये।
ये कुछ टिप्स और ट्रीक्स अगर ये आप करते है तो आपको वज़न को नियंत्रित करने में ज़रूर मदद मिलेगी।
और पढ़े CLICK करें 👇
👉 BELLY FAT | अगर दिखना है फिट तो बेली फैट को करे हिट
👉 Weight Loss | क्या आप वजन कम करना चाहते हैं ?
👉Thyroid | थाइरॉइड से निपटने के कुछ घरेलू उपचार
👉Glycemic Health | मधुमेह ( शुगर ) कोई बीमारी नहीं, बस ग़लत खान पान का नतीजा
👉Five immunity booster Super food | ये पता होना है बहुत ज़रूरी
👉 MEDICINE | HEALTH SUPPLEMENT - दोनों में फ़र्क समझना आपके लिए है बहुत ज़रूरी
👉Liver Health | आज ही जानिए लीवर से जुड़े रोग और उनके उपाय
चेतावनी - डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले।


Nice article
ReplyDelete👍
ReplyDeleteVery important guidance 👌
ReplyDeleteBilkul right Hai
ReplyDeleteYe aasan tarike hai kar sakte hai
ReplyDelete