साइकिल + हेल्थ
एटलस कंपनी हाल ही बंद हो गई 1000 से जाएदा लोग बेरोज़गार हो गए ,इतनी पुरानी साइकिल कंपनी के बंद होने का क्या कारण हो सकता है,पहले जान लेते है एटलस कंपनी के बारे में और आपको साइकिलिंग से क्या क्या फ़ायदे है ,
![]() |
| CYCLE |
एटलस कंपनी -
एटलस साइकिल की शुरुआत हरियाणा के सोनीपत में साल 1951 में की गई थी इसके फाउंडर श्री जानकी दास कपूर थे ,जिसके पहले साल में ही 12 हज़ार से भी जाएदा साइकिल बनी ये एक रिकॉर्ड था,1965 तक आते आते ये इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई ,1978 में कंपनी ने पहली रेसिंग साइकिल लॉन्च की और उसके साथ ही साथ बेस्ट ग्रोइंग कंपनी जैसे कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये ,1982 में दिल्ली एशियन गेम्स में साइकिल के लिए यह कंपनी आधिकारिक सप्लायर थी, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी एटलस कंपनी का विज्ञापन भी किया है ,जैसे सुनील शेट्टी ,सानिया मिर्ज़ा ,ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा आदि , 1993 में आयी अजय देवगन की मूवी संग्राम में एटलस साइकिलो को मूवी में फिल्माया गया था , जिसमे अजय देवगन और करिश्मा कपूर होते है , अजय देवगन कहते है ये तो अच्छा हुआ ये एटलस की साइकिल थी वार्ना चूर चूर हो जाती
एटलस साइकिल बहुत मजबूत होती है ,इसमें कोई शक नहीं इसलिए जानकी दस जी ने सपना देखा था की हमें वर्ल्ड लेवल की कंपनी बनना है
कंपनी बंद होने का कारण ये हो सकता है - कंपनी ने बताया की कच्चा माल नहीं मिल पा रहा था ,देखा जाये तो हर साल कई कंपनी की सेल गिरी है, इसका कारण ख़राब गुणबत्ता का होना बिलकुल भी नहीं है ,पहले हर इंसान साइकिल से ही चला करता था ,लेकिन आजकल कल की भाग दौड़ की दुनिया में साइकिल की जगह मोटर साइकिल ने ले ली ,अब हर आदमी मोटर साइकिल लेना चाहता है ,जिससे समय की बचत होती है लंबी दूरी को बहुत कम वक़्त में पूरी कर लेता है, पहले 80s और 90s मध्यम वर्ग परिवार में किसी को शादी में गिफ्ट साइकिल ही मिला करती थी ,ये अपने आप में लोगो के लिए बहुत बड़ी बात होती थी ज़माना बदला लोग मोटर साइकिल पर आ गए ,अगर बात आज की करू तो कितने लोग साइकिल से चलते है ,यानि बहुत ही कम ,साइकिल से न चले की वजह से आपको पता भी नहीं कितनी बीमारियों से घिर गए है ,जहां विदेशो में लोगो के लिए साइकिल पहले है वो लोग ऑफिस जाने के लिए भी साइकिल का यूज़ करते है ,अब युथ स्पोर्ट्स साइकिल में रूचि ले रहा है, अब लोगो में धीरे धीरे इसकी रूचि बढ़ रही है इसके फ़ायदे आपको भी साइकिल चलने के लिए मजबूर कर सकते है
- साइकिल के हेल्थ से जुड़े फ़ाएदे - अगर आप रोज साइकिल चलाते है थो आपको बहुत लाभ है साइकिल चलाने से healthy रहते है शारारिक और मानसिक तौर दोनों से
- साइकिल चलाने से ह्रदय से जोड़े कोई रोग नहीं होते और आपका रक्त प्रव्हा अच्छे से होता है
- साइकिलिंग से आपकी लेग्स की मासपेशियां बहुत मजबूत हो जाती है यूँ कहे उसकी पॉवर बढ़ जाती है ,
- साइकिलिंग करने से आप कभी मोटे नहीं होते अगर है तो आप साइकिल चलाना शुरू करे
- साइकिल चलाने से आपको घुटने से सम्बंधित कोई दिक्कत नहीं होती और आपकी हड्डिया भी मजबूत रहती है
- साइकिलिंग आपके मधुमेह को भी नियंत्रित करती है , और ऊर्जा को बनाये रखती है
- साइकिलिंग से आपको पसीना आता है ,जिससे शरीर के टॉक्सिन्स बहार आते है और आपकी चमक बढ़ती है
साइकिल चलना शुरू करे फिर देखे इसके लाभ , आपकी इस पर क्या राय है कमेंट्स में ज़रूर बताये



great knowledge
ReplyDeleteNYC information wish u health
ReplyDeleteAwesome sir
ReplyDeleteAaj se hi shuru karti hu 👌
ReplyDeleteMai tho tuition jata hu
ReplyDelete