कुछ लोग ऐसे भी होते हैं ,जो बिना डाइट और बिना किसी एक्सरसाइज के भी पतले रहते हैं और साथ ही ऐसे लोग फिट भी रहते हैं जो ना कभी जिम जाए ना ही कभी कोई डाइट लें फिर भी फिट रहते हैं। यह लोग ऐसी आदते रखते हैं जिनसे इनकी शरीर में या तो फैट जमा ही नहीं होता या फिर ये इसको कम कर लेते हैं। तो आइए आप जानते हैं इन्हीं आदतों के बारे में। 1. पानी:- सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। सुबह पानी पीने से डाइजेशन अच्छा होता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है। 2. एक्सरसाइज: - अगर आपको फिट रहना है तो एक्सरसाइज करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। रोज सुबह एक्सरसाइज करने से ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है। मसल्स टाइट होती है और एक्स्ट्रा फैट खत्म हो जाता है और बॉडी फिट रहती है। 3. हेल्दी ब्रेकफास्ट: - सुबह उठने के आधे घंटे बात आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए जिससे दिन की शुरुआत अच्छे से हो। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए। क्योंकि इससे ज्यादा देर तक पेट भरा रहेगा और साथ ही इससे आपका डाइजेशन ठीक रहेगा और मेटाबॉलिज्म भी ...
health and wellness