स्वास्थ्य रहने के लिए जरूरी है ये 8 आदतें

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं ,जो बिना डाइट और बिना किसी एक्सरसाइज के भी पतले रहते हैं और साथ ही ऐसे लोग फिट भी रहते हैं जो ना कभी जिम जाए ना ही कभी कोई डाइट लें फिर भी फिट रहते हैं। यह लोग ऐसी आदते रखते हैं जिनसे इनकी शरीर में या तो फैट जमा ही नहीं होता या फिर ये इसको कम कर लेते हैं। तो आइए आप जानते हैं इन्हीं आदतों के बारे में।


1. पानी:- 
सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। सुबह पानी पीने से डाइजेशन अच्छा होता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है।

2. एक्सरसाइज: -
अगर आपको फिट रहना है तो एक्सरसाइज करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। रोज सुबह एक्सरसाइज करने से ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है। मसल्स टाइट होती है और एक्स्ट्रा फैट खत्म हो जाता है और बॉडी फिट रहती है।

3. हेल्दी ब्रेकफास्ट: -
सुबह उठने के आधे घंटे बात आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना चाहिए जिससे दिन की शुरुआत अच्छे से हो। ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए। क्योंकि इससे ज्यादा देर तक पेट भरा रहेगा और साथ ही इससे आपका डाइजेशन ठीक रहेगा और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहेगा।

4. मीठा कम खाना चाहिए: - 
मीठा कम खाना चाहिए क्योंकि शक्कर में फ्रुक्टोज होता है। इससे बॉडी में फैट बढ़ता है। मीठा कम खाएंगे तो बॉडी में ज्यादा फैट जमा नहीं होगा।

5. फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए: - 
फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। जिससे पेट की सफाई होती है और कैलरी इनटेक कम होता है। साथ ही इससे डाइजेशन भी अच्छा रहता है।

5. पैदल चलना: - 
लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से जाना चाहिए। आप यह छोटी-छोटी आदतें अपनाते हैं तो फिट रहने में बहुत ही आसानी होगी।

6. सात से आठ गिलास पानी पीना जाएगा: -
दिन भर में कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते रहते हैं और पेट भरा रहता है।

7. खाना चबाकर खाना चाहिए: -
एक बाइट को कम से कम 30 सेकंड तक चबाकर खाना चाहिए। जिससे खाना भी ठीक से पच जाएगा और बॉडी में फैट भी जमा नहीं होगा।

8. 7 से 8 घंटे की नींद लेना:-
एक व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जिससे आपको भूख ठीक से लगेगी और सारा दिन अच्छा महसूस होगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्मरण ( यादाश्त ) शक्ति बढ़ाने के तरीके

Hair Minoxidil

गर्मियों में छाछ है बहुत ज़रूरी