रोजाना हमारे शरीर को कितना प्रोटीन चाहिए होता है ।

क्या आप जानते हैं कि हमे रोजाना प्रोटीन की कितनी मात्रा की जरूरत होती है ? 
अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं , हमें रोजाना अपने शरीर के भार के अनुसार ग्राम में प्रोटीन की आवश्यकता होती है । 
जैसे - यदि आपका वजन 80 किलोग्राम है तो आपको प्रतिदिन 80 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता है । 
प्रोटीन हमारे शरीर की मासपेशियों की मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है । 

आइये जानते है हमे प्राकर्तिक रूप से प्रोटीन कहाँ कहाँ से प्राप्त हो सकता है । 
 
1. दूध - दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसी के साथ प्रोटीन भी होता है। दूध पीने से आपका पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है। दूध पीने का सही समय रात का ही होता है। 
2.दही - रोज लंच में एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए। इसमें में प्रोटीन मात्रा अधिक होती है।इसमें आप अखरोट या फल भी मिला सकते हैं। 

3. बादाम - बादाम भी प्रोटीन का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसमें मुख्‍य रूप से एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से ब्‍लड शूगर कंट्रोल हेाता है, दिल के लिए अच्‍छी होती है, अंदरूनी सूजन को कम करता है। इसलिए रोज सुबह भीगा हुआ बादाम छिल कर जरूर खाएं। 

4. नट्स - नट्स में भरपूर विटामिन, खनिज और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। नट्स अलग - अलग तरह से काम करता है। पिस्‍ता से ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है, बादाम में प्रोटीन होता है, मूंगफली दिल के लिए अच्‍छी होती है। अखरोट से शरीर या पेट में हो रही जलन कम होती है। वहीं काजू में दूसरे नट्स के मुकाबले फैट कम होता है। पर ध्‍यान रहे इनमे कैलोरी अधिक होती है इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। 

5.पनीर - स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वजन नहीं बढ़ता है। आप इसे सादा भी खा सकते हैं या पराठा, सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। 

6. दाल - दालों में भी प्रोटीन और अन्‍य जरूरी तत्‍व होते हैं। लेकिन इन सभी में सबसे अधिक मसूर की दाल में प्रोटीन होता है। यह पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें फास्‍फोरस , पोटेशियम,विटामिन बी, फोलेट मुख्‍य रूप से मौजूद होता है। मसूर की दाल खाने से दिल स्‍वस्‍थ रहता है, ब्‍लड शुगर कंट्रोल में रहता है, और पाचन में भी आसानी से पच जाती है।

आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी कॉमेंट करके अवश्य बताएं ।

Comments